कंचन चौहान
Footwear Fashion: बारिश के मौसम में आया फुटवियर का नया स्टाइल, जो देगा लुक और करेगा कीचड़ से भी बचाव
बरसात के मौसम में कीचड़ से बचने और स्टाइल से समझौता न करते हुए आप कुछ खास शूज का चयन कर सकती हैं, जो कि हवादार, स्मार्ट, आरामदायक और हल्के हों।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एरिजोना सैंडल
एरिजोना सैंडल इस मौसम के लिए सबसे सही विकल्प माने जाते हैं, क्योंकि ये वाटरप्रूफ होते हैं और जल्दी सूख जाते हैं। इन का डिजाइन ऐसा होता है कि पानी जल्दी निकल जाए, जिससे पैरों में नमी और फिसलन नहीं रहती। इसके अलावा ये हल्के और आरामदायक होते हैं, जिससे इन को पहनकर चलना आसान होता है। ये दिखने में भी काफी स्टाइलिश लगते हैं।
स्नीकर्स
इस मौसम में कलरफुल स्नीकर पहनना आपके लुक को स्टाइलिश और मजेदार बना सकता है। बारिश के मौसम में अक्सर लोग जूते पहनना छोड़ देते हैं, लेकिन अगर आपको स्नीकर्स पहनना पसंद है तो आप हाई हील्स वाले स्नीकर्स ले सकती हैं। बस, एक बात का ध्यान रखें कि इस मौसम में हल्के रंगों से बचें, क्योंकि वे जल्दी गंदे दिखने लगते हैं। इसके बजाय बेज कलर को चुनें, जो अधिक व्यवहारिक होते हैं। इस तरह के स्नीकर्स जींस और शॉर्ट ड्रेस के साथ बहुत अच्छे लगते हैं।
फ्लिप फ्लॉप
फ्लिप फ्लॉप न केवल इस मौसम के लिए बेहतरीन होते हैं, बल्कि इनको किसी भी मौसम में पहना जा सकता है। आप इनको शॉर्ट्स, ड्रेस, जींस या किसी भी तरह के आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। फ्लिप फ्लॉप को पानी से कोई नुकसान नहीं होता है और ये आसानी से सूख भी जाते हैं। आजकल आपको बाहर पहनने के लिए फ्लिप फ्लॉप में कई अलग-अलग डिजाइन भी मिल जाएंगे।
फ्लोटर्स
शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसने कभी फ्लोटर्स न पहने हों। फ्लोटर्स पहनने में बेहद आरामदायक होते हैं और इस मौसम के लिए सबसे बहतरीन विकल्प हैं। आप इनको वेस्टर्न और इंडियन, दोनों तरह के कपड़ों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। फ्लोटर्स की खासियत यह है कि इन का विभिन्न डिजाइन और रंग विकल्प आपको बाजार और ऑनलाइन, दोनों जगह आसानी से मिल जाएगा।