फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनाएं ये मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन, जो रखेगा आपकी त्वचा को फ्रेश

Thu, 12 Aug 2021 12:37 PM IST
Ananya Chaturvedi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Ananya Chaturvedi Updated Thu, 12 Aug 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
morning skincare routine for fresh skin
मार्निंग स्किन केयर रूटीन - फोटो : iStock
क्या सुबह उठते ही आपकी स्किन भी बेजान, रूखी और खिंची-खिंची सी रहती है। सुबह में चेहरे पर महसूस होने वाला यह बेजानपन क्या दिनभर बना रहता है। अगर हां तो आपकी स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत है, वो भी मार्निंग केयर की।

 
कई लोग रात को सोते समय नाइट क्रीम लगाते है, यह स्किन के लिए अच्छी है। लेकिन डर्मेटोलॉजिस्ट की मानें तो रात को सोने से पहले आप स्किन की जितनी केयर करते हैं, उतनी ही केयर आपको सुबह में भी करनी चाहिए।
 

मार्निंग स्किन केयर रूटीन

morning skincare routine for fresh skin
मार्निंग स्किन केयर रूटीन - फोटो : iStock
सुबह खिली-खिली और तरोताजा त्वचा के लिए मार्निंग ब्यूटी या स्किन केयर को अपने रूटीन का हिस्सा बनाएं। यकीन मानिए अगर आपने इसे फॉलो कर लिया तो आपको स्किन से जुड़ी कई परेशानियों से राहत मिल जाएगी। आइए जानते है क्या हैं मार्निंग स्किन केयर टिप्स।
हम घर से बाहर निकलते समय चेहरे पर बहुत कुछ अप्लाय करते हैं। दिनभर हमारी स्किन इन क्रीम्स की बदौलत ग्लो भी करती है, लेकिन सुबह उठते ही स्किन अपने असली रूप में आ जाती है। यानि बिना जान और बिना ग्लो के।
 

मार्निंग स्किन केयर रूटीन

morning skincare routine for fresh skin
मार्निंग स्किन केयर रूटीन: फ्रेश स्किन के लिए - फोटो : iStock
लेकिन अगर आप इन बताए गए कुछ सिंपल ब्यूटी केयर टिप्स को रोजाना फॉलो करेंगे तो पाएंगे एकदम फ्रेश स्किन और डोर रहेंगी स्किन की परेशानियां।
 
1. फ्रेश वॉटर थेरेपी
सुबह उठते ही सबसे पहले साफ पानी से अपना चेहरा धोएं। इस दौरान आपको न रगड़ने की जरूरत है न पोंछने की। चेहरे को पानी से 5 से 6 बार धोएं। पानी अपने आप में एक बड़ा ब्यूटी सीक्रेट है। कई लोग रात को नाइट क्रीम या फेस क्रीम से मसाज करके सोते हैं। इससे स्किन रिपेयर तो होती है लेकिन सुबह उठने पर रातभर की जमी चिकनाई और गंदगी को यह पानी निकाल देता है। खाली पेट पानी पीने से शरीर के सारे टॉक्सिन्स निकल जाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्निंग स्किन केयर रूटीन

morning skincare routine for fresh skin
मार्निंग स्किन केयर रूटीन: फ्रेश स्किन के लिए - फोटो : iStock
2. क्लींजिंग ऑयल
मार्निंग स्किन केयर में क्लींजिंग ऑयल का अहम रोल है। अगर आप ये सोच रहे हैं क्लींजिंग ऑयल चेहरे को और ऑयली बना सकता है तो ऐसा नहीं है। क्लींजिंग ऑयल मिनरल बेस्ड ऑयल होता है जो ना तो स्किन को ऑयली बनाता है और न ही रूखा। क्लींजिंग ऑयल लाइट वेट प्रोडक्ट है, जो हर स्किन टाइप के लिए जरूरी होता है। यह ऑयल स्किन को ऑयली न करते हुए चेहरे के एक्सट्रा ऑयल और रात में लगाई गई क्रीम या किसी भी प्रोडक्ट को सॉफ्टली निकाल देता है। क्लींजिंग ऑयल की कुछ बूंदे ही आपके चेहरे को साफ करने के लिए कारगर हैं। हथेली पर दो से तीन बूंद ऑयल लें और अपने चेहरे पर लगाएं। सर्कुलेशन मोशन में स्किन की तीन से चार मिनट मसाज करें। अब हल्के कुनकुने पानी से चेहरा धो लें।
3. बेसन और दही का मास्क
मास्क आपकी स्किन को नई लाइफ देता है। बेसन के गुणों के बारे में तो सब जानते हैं। इस मास्क की खास बात यह भी है कि इस मास्क के लिए आपको ज्यादा कुछ करना नहीं है। बेसन जो भी आपके पास हो उसे नैचुरल फार्म में चेहरे पर लगाएं। इस पैक को नीचे से ऊपर की ओर लगाएं। इस पैक की खास बात यह है कि आप इसे लगाकर अपने काम कर सकते हैं। 10 मिनट लगे रहने देने के बाद इसे धो लें। यह मास्क आपकी स्किन को रेजुविनेट के साथ-साथ स्किन टाइटनिंग भी करता है। बेसन में एंटीऑक्सीडेंट प्रोपर्टीज हैं।
 
विज्ञापन

मार्निंग स्किन केयर रूटीन

morning skincare routine for fresh skin
मार्निंग स्किन केयर रूटीन: फ्रेश स्किन के लिए - फोटो : iStock
4. स्किन टोनर
टोनर स्किन के लिए सबसे जरूरी और उपयोगी चीज है। साथ ही यह ऐसा प्रोडक्ट है, जिसे आप बिना सोचे रोजाना भी यूज कर सकते हैं। लेकिन अधिकतर लोग ना तो इसका इस्तेमाल करते हैं और जो करते हैं वो सही ढंग से नहीं करते। टोनर लगा कर आपकी त्वचा बहुत ही अच्छी हो सकती है तथा आपकी स्किन को एक बहुत अच्छा ग्लो भी देता है टोनर। टोनर स्किन का पीएच लेवल बैलेंस करता है। साथ ही यह स्किन को हाइड्रेड भी करता है। कॉटन पैड में तीन चार बूंदें टोनर लेकर अपने चेहरे पर अप्लाय करें। ये तीन चार बूंदे आपके चेहरे पर जादुई असर करेंगी जो आपको दिनभर महसूस होगा।
 
5. सीरम
 
सीरम को अगर स्किन का टॉनिक कहा जाए तो गलत नहीं होगा। मार्निंग स्किन रूटीन का सबसे अहम हिस्सा सीरम है। क्योंकि यही सीरम हमारे चेहरे पर एक शील्ड की तरह काम करता है। सीरम हमें दिनभर प्रदूषण से लड़ने के लिए प्रोटक्शन देता है। सीरम लेते समय ये ध्यान रहे कि सीरम एंटीऑक्सीडेंट रिच हो यानी जिसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में रहे और हां इसकी कीमत को ना देंखे। अच्छे सीरम के लिए अगर जेब थोड़ी ढीली भी करनी पड़े तो भी पीछे ना हटें। सीरम आपकी पूरी स्किन में एबजार्ब हो जाएगा और स्किन को दिनभर के लिए देगा प्रोटक्शन।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed