फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mouni Roy: लाल बॉर्डर वाली साड़ी पहन मौनी रॉय बनीं दुल्हन, गहनों पर दिखे भगवान गणेश

Thu, 27 Jan 2022 06:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 27 Jan 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
mouni roy bridal look in white silk saree red border with temple jewellery featuring lord ganesha
मौनी रॉय और सूरज नांबियार - फोटो : Instagram

मौनी रॉय ने गोवा में ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लिए। मलयाली तरीके से हुए शादी के समारोह में मौनी शादी के बंधन में बंध गईं। जिसमे कोरोना के चलते केवल सौ मेहमान ही शामिल हुए। ग्लैमरस और बोल्ड लुक से फैंस का दिल चुराने वाली मौनी अपनी शादी में बेहद सिंपल तरीके से तैयार हुई थीं। जिससे उनका लुक हर इंडियन दुल्हन से अलग नजर आया।

mouni roy bridal look in white silk saree red border with temple jewellery featuring lord ganesha
मौनी रॉय - सूरज नांबियार - फोटो : सोशल मीडिया

बंगाली मौनी रॉय ने दक्षिण भारतीय तरीके से हो रही शादी के लिए साउथ इंडियन स्टाइल गहनों के साथ बंगाली साड़ी को चुना। मौनी ने बंगाली विवाह में शुभ मानी जाने वाली सफेद और लाल बॉर्डर वाली साड़ी का चुनाव किया था। जिस पर मैचिंग का लाल रंग का ब्लाउज पहना था। वहीं इस ब्लाउज पर गोल्डन धागों से जरी का वर्क किया गया था। हालांकि मौनी ने इस साड़ी को साधारण तरीके से ही पहना था। 

mouni roy bridal look in white silk saree red border with temple jewellery featuring lord ganesha
मौनी रॉय - फोटो : Instagram

वहीं इस साड़ी के साथ मौनी ने फैंसी ज्वैलरी के जगह पर टेंपल ज्वैलरी का चुनाव किया था। जिस पर गणेश भगवान बने थे। वहीं साथ में माथपट्टी और चोकर नेकपीस प्योर गोल्ड के थे। वहीं कमर पर बंधी कमरपेटी भी ट्रेडिशनल साउथ इंडियन लुक वाली ही थी। जिसे पहन मौनी बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy bridal look in white silk saree red border with temple jewellery featuring lord ganesha
मौनी रॉय - फोटो : Instagram

वहीं मौनी की इस शादी में एक और चीज ने हर किसी का ध्यान खींचा। वो था मौनी का मंगलसूत्र। जो कि पूरी तरह से पारंपरिक दक्षिण भारतीय था। साउथ इंडिया में पीले रंग के धागे में सोने के लॉकेट को पिरोया जाता है। वहीं दूल्हा बने सूरज नांबियार ने ट्रेडिशनल मंगलसूत्र को ही मौनी के गले में पहनाया। बता दें कि सूरज नांबियार फिल्मी इडस्ट्री से दूर इंवेस्टमेंट बैंकर हैं। जो दुबई में रहते हैं। 

विज्ञापन
mouni roy bridal look in white silk saree red border with temple jewellery featuring lord ganesha
मौनी रॉय शादी - फोटो : Instagram

मौनी ने गोवा में हो रही शादी के लिए हर बार अलग तरीके के लुक का चुनाव किया था। जिसमे हल्दी की रस्म के लिए सफेद रंग के आउटफिट और सफेद फूलों की ज्वैलरी शामिल थी। वहीं मेहंदी के लिए पीले रंग के लहंगे को पहना था। जिसके साथ एंटिक ज्वैलरी को मैच किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed