सब्सक्राइब करें

Mouni Roy Cannes Look: मौनी राॅय का कान 2026 में ग्लैमरस अंदाज, इस लुक में रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 22 May 2026 05:18 PM IST
सार

Cannes 2026 Mouni Roy Look: मौनी राॅय ने कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने ग्लैमरस रेड कार्पेट लुक से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने क्रिस्टल एम्बेलिश्ड गाउन और डायमंड ज्वेलरी के साथ शानदार एंट्री की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं

विज्ञापन
Mouni Roy Cannes Look 2026 Red Carpet Fashion
मौनी राॅय कान लुक - फोटो : Instagram

Cannes Film Festival 2026 : कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार कई भारतीय सितारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, लेकिन इस बीच अपने तलाक को लेकर चर्चा में रहीं मौनी राॅय जब कान के रेड कार्पेट पर उतरीं तो उन्होंने हर किसी का ध्यान खींचा। मौनी राॅय का ग्लैमरस अंदाज कान फेस्टिवल में भी नजर आया।



टीवी से बॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली मौनी रॉय ने इस बार फ्रेंच रिवेरा पर ऐसा फैशन स्टेटमेंट दिया, जिसने सोशल मीडिया पर फैन्स का ध्यान खींच लिया। उनका रेड कार्पेट लुक देखते ही लोग उनकी तस्वीरों पर जमकर रिएक्शन देने लगे।

मौनी ने कान में अलग-अलग आउटफिट्स में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। कहीं उन्होंने क्रिस्टल से सजा शिमरी गाउन पहना, तो कहीं भारतीय कला से प्रेरित पटोला स्टाइल आउटफिट में नजर आईं। उनके स्टाइल में ग्लोबल फैशन और इंडियन क्राफ्ट का शानदार मिश्रण देखने को मिला।

आइए जानते हैं कि आखिर कान 2026 में मौनी रॉय के किस अंदाज ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं।

Mouni Roy Cannes Look 2026 Red Carpet Fashion
मौनी राॅय कान लुक - फोटो : Instagram

कान 2026 में छाया मौनी राॅय का ग्लैमरस अंदाज

कान में मौनी राॅय ने क्या पहना?

मौनी रॉय ने रेड कार्पेट पर शिमरी क्रिस्टल एम्बेलिश्ड गाउन पहनकर एंट्री की। इस स्ट्रैपलेस आउटफिट में उनका ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। गाउन के साथ उन्होंने डायमंड ज्वेलरी और स्लीक हेयर लुक कैरी किया, जिसने पूरे स्टाइल को और ज्यादा एलिगेंट बना दिया।

Trending Videos
Mouni Roy Cannes Look 2026 Red Carpet Fashion
मौनी राय का कान लुक - फोटो : instagram

भारतीय कारीगरी को किया प्रस्तुत 

सिर्फ वेस्टर्न ग्लैमर ही नहीं, मौनी ने कान में भारतीय कला को भी खास अंदाज में पेश किया। उन्होंने गुजरात की पारंपरिक पटोला बुनाई से प्रेरित हैंडक्राफ्ट आउटफिट पहना, जिसे तैयार करने में करीब 300 घंटे लगे थे। इस लुक को फैशन लवर्स ने काफी पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni Roy Cannes Look 2026 Red Carpet Fashion
मौनी राॅय कान लुक - फोटो : Instagram

मिनिमल मेकअप और बोल्ड स्टाइलिंग बनी चर्चा

मौनी ने अपने कान लुक को हैवी मेकअप की बजाय मिनिमल ग्लैम के साथ पूरा किया। न्यूड टोन मेकअप, कोन्टोर चिक्स और स्लीक बन हेयरस्टाइल ने उनके आउटफिट को ज्यादा हाईलाइट किया। फैशन एक्सपर्ट इसे ओल्ड हाॅलीवुड ग्लैम और माॅडर्न स्टाइल का मिक्स बता रहे हैं।

विज्ञापन
Mouni Roy Cannes Look 2026 Red Carpet Fashion
मौनी राॅय कान लुक - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

कान से सामने आई मौनी रॉय की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैन्स उनके आत्मविश्वास और फैशन सेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने उनके लुक को बोल्ड इंटरनेशनल बताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed