सब्सक्राइब करें

Mouni Roy: काले रंग का लहंगा पहन कहर ढा रहीं मौनी रॉय, तस्वीरों से नजरें हटाना है मुश्किल

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 20 Jun 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
mouni roy glitter in black lehenga and full sleeve blouse with fur detailing for magazine photoshoot
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

मौनी रॉय अपने लुक्स से हमेशा फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। जितने ग्लैमरस अंदाज मेें वो वेस्टर्न वियर को पहने दिखती हैं। उतना ही स्टाइलिश लुक मौनी का ट्रेडिशनल कपड़ों में दिखता है। एयरपोर्ट से लेकर कैजुअल आउटिंग में भी मौनी जबरदस्त चिक लुक दिखता है। जिसे देख बस हर किसी की निगाहें उन पर ही थम जाती है। इस बार भी मौनी का लेटेस्ट लुक फैंस को पसंद आ रहा है। जिसमे वो काले रंग के लहंगे में तैयार हैं। 

Trending Videos
mouni roy glitter in black lehenga and full sleeve blouse with fur detailing for magazine photoshoot
मौनी रॉय - फोटो : instagram

मौनी ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। जिसमे वो काले रंग के लहंगे में तैयार हैं। मौनी का ये लुक मैगजीन के कवर फोटोशूट के लिए था। जिसके लिए वो पूरी तरह से ट्रेडिशनल अंदाज में रेडी दिख रही हैं। मौनी ने ब्लैक कलर का ए लाइन लहंगा कैरी किया है। जिस पर बारीक गोल्डन एंब्रायडरी का काम है। वहीं इस प्लीट्स वाले लहंगे के साथ पहना ब्लाउज ग्लैमर ऐड करने के लिए काफी दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy glitter in black lehenga and full sleeve blouse with fur detailing for magazine photoshoot
मौनी रॉय - फोटो : instagram

दरअसर, घेरदार सिल्क फैब्रिक के स्कर्ट के साथ मौनी ने मैचिंग का लहंगा चुना है। जिसका फैब्रिक नाजुक लैस का है। वहीं इस ब्लाउज पर थ्रेड के जरिए पूरा वर्क किया गया है। फुल स्लीव के साथ इस ब्लाउज की स्वीटहार्ट नेकलाइन काफी बोल्ड लग रही है। जबकि स्लीव पर की गई फर की डिटेलिंग इसे हटके लुक दे रही है। बैकलेस डिजाइन के ब्लाउज के साथ मौनी का ये लहंगा काफी खूबसूरत दिख रहा है। 

mouni roy glitter in black lehenga and full sleeve blouse with fur detailing for magazine photoshoot
मौनी रॉय - फोटो : instagram

जबकि बात करें मेकअप की तो बोल्ड डार्क मरून शेड की लिपस्टिक मौनी की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। साथ ही बीमिंग हाईलाइटर और गोल्डन आईशैडो के साथ मेकअप को पूरा किया गया है। वहीं एक्सेसरीज में माथपट्टी और कानों में भारी भरकम झुमके बेहद आकर्षक लग रहे हैं। जिसके साथ वेवी कर्ली बाल मौनी के लुक परफेक्ट बना रहे है। वहीं इस लुक को थोडा सा ग्लैमरस टच देन के लिए दुपट्टे को डिच किया गया है। 

विज्ञापन
mouni roy glitter in black lehenga and full sleeve blouse with fur detailing for magazine photoshoot
मौनी रॉय - फोटो : instagram

इसके साथ ही मौनी का एक और फोटोशूट सामने आया है। जिसमे वो सीढियों पर भारी-भरकम लाल रंग का लहंगा पहने पोज दे रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed