{"_id":"6203ac2938f16d07f536a42c","slug":"mouni-roy-honeymoon-vacation-pics-style-in-fur-jacket-in-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mouni Roy: मौनी रॉय कश्मीर में मना रहीं हनीमून, नजारों के साथ आउटफिट ने खींचा फैंस का ध्यान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Mouni Roy: मौनी रॉय कश्मीर में मना रहीं हनीमून, नजारों के साथ आउटफिट ने खींचा फैंस का ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 09 Feb 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौनी रॉय शादी के बाद पति सूरज नांबियार के साथ हनीमून मना रही हैं। कश्मीर की वादियों में स्नोफॉल देख रहीं मौनी ने ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। जिसमे हसीन नजारों के साथ ही मौनी के आउटफिट ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। बर्फबारी का मजा ले रहीं मौनी विंटर फैशन के मामले में भी काफी परफेक्ट दिख रही हैं। फर वाले जैकेट से लेकर वुलेन बॉडीकॉन ड्रेस में उनकी स्लिम फिगर फ्लांट हो रही है।
2 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी ने हर दिन अलग तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो कभी पिंक वुलेन मोजों के साथ टाइट्स और टर्टल नेक पहने दिख रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ टर्टल नेक बॉडीकॉन ड्रेस में मौनी स्लिम फिगर भी फ्लांट करने का मौका नहीं छोड़ रही हैं।
3 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी ने इस लुक की कई तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो ब्राउन शेड की टर्टल नेक ड्रेस में रेडी है। जिसे उन्होंने काले रंग के लांग जैकेट के साथ पेयर किया है। वहीं स्टेटमेंट आईब्रो के साथ न्यूड शेड लिपस्टिक और मिनिमम मेकअप के साथ नेचुरल ब्लश साफ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : social media
वहीं अभी मौनी ने कश्मीर में हनीमून की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो पति सूरज नांबियार के साथ पोज दे रही हैं। जिसमे मौनी ने ठंड से बचने के साथ ही स्टाइल के साथ समझौता नहीं किया है। एनिमल प्रिंट के फर जैकेट के साथ ब्राउन पैंट और ब्लैक फर बूट्स को कैरी किया है।
विज्ञापन
5 of 5
मौनी रॉय सूरज नंबियार वेडिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें मेकअप की तो स्नोफॉल के बीच मौनी नेचुरल मेकअप में खूबसूरत लग रही हैं। न्यूड शेड लिपस्टिक के साथ खुले बालों में मौनी ने काले गॉगल्स लगा रहे हैं। हैं। बता दें कि मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने 27 जनवरी को गोवा में प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लिए थे। जिसमे सौ मेहमान शामिल हुये थे। इन मेहमानों में मौनी और सूरज के करीबी रिश्तेदार और दोस्त थे। वहीं इन दोनों ने मलयाली और बंगाली दोनों रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।