फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganpati Puja: मौनी रॉय से लेकर जैस्मीन भसीन तक गणपति पूजा के लिए दिखा टीवी की हसीनाओं का खूबसूरत लुक

Sun, 04 Sep 2022 05:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 04 Sep 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
mouni roy karishma tanna to shamita shetty tv actress gorgeous look for ekta kapoor ganpati celebration
एकता कपूर के घर गणपति सेलिब्रेशन - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्मी सितारों से लेकर टीवी के सितारे गणपति पूजा काफी धूमधाम से मनाते हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान और शिल्पा शेट्टी के बाद एकता कपूर ने अपने घर में गणपति पूजा का सेलिब्रेशन रखा। जिसमे टीवी के सितारों ने एकता कपूर के घर पहुंचकर बप्पा की ब्लेसिंग्स लीं। एकता कपूर के घर पहुंची टीवी की हसीनाओं का ट्रेडिशनल और खूबसूरत लुक सामने आया। मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना से लेकर शमिता शेट्टी तक इस मौके पर पहुंची। तस्वीरों में देखें इन हसीनाओं के खूबसूरत लुक।

mouni roy karishma tanna to shamita shetty tv actress gorgeous look for ekta kapoor ganpati celebration
मौनी रॉय - फोटो : गल
मौनी रॉय 

ब्रह्मास्त्र के प्रमोशनल इवेंट को हैदराबाद में अटेंड करने के बाद मौनी रॉय सीधे एकता कपूर के घर पहुंची। इस मौके पर मौनी ने पिंक कलर का खूबसूरत सा लहंगा पहना था। जिस पर हरे रंग के रोज प्रिंट बने थे। वहीं झीने से दुपट्टे पर भी मैचिंग के प्रिंट बने दिख रहे थे। इस फ्लोरल प्रिंट के लहंगे को मौनी ने हैवी कुंदन नेकपीस के साथ मैच किया था। वहीं स्मोकी आईज और मैट ब्राउन शेड की लिपस्टिक में मौनी हमेशा की तरह की खूबसूरत दिख रही थीं। 

mouni roy karishma tanna to shamita shetty tv actress gorgeous look for ekta kapoor ganpati celebration
क्रिस्टल डिसूजा, एकता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
क्रिस्टल डिसूजा

एकता कपूर के घर गणपति की पूजा थी तो टीवी की हसीनाओं ने खूबसूरत लुक में एंट्री ली। टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इस मौके पर गुलाबी रंग के लहंगे में नजर आईं। प्रिंटेड लहंगे संग एंब्रायडरी वाले ब्लाउज और शियर फैब्रिक के दुपट्टे को मैच किया गया था। वहीं इस लुक को क्रिस्टल ने भारी भरकम ईयररिंग्स के साथ अट्रैक्टिव बनाया था। क्रिस्टल के साथ टीवी एक्टर रित्विक भी ट्रेडिशनल लुक में पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy karishma tanna to shamita shetty tv actress gorgeous look for ekta kapoor ganpati celebration
शमिता शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
शमिता शेट्टी

एकता कपूर के घऱ पहुंची शमिता शेट्टी ने सफेद रंग के शरारे को चुना था। जिसके साथ मिनिमम लुक को फॉलो किया था। 

विज्ञापन
mouni roy karishma tanna to shamita shetty tv actress gorgeous look for ekta kapoor ganpati celebration
अनीता हंसनंदानी, करिश्मा तन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
अनीता हंसनंदानी

टीवी की वैंप अनीता हंसनंदानी ने एकता कपूर के घर ब्लेसिंग्स लेने के लिए मल्टीकलर की प्रिंटेड साड़ी को चुना। जिसके साथ ब्लैक कलर के ब्लाउज को मैच किया गया था। वहीं मिनिमम मेकअप लुक में अनीता खूबसूरत दिख रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed