{"_id":"5f6f261e8ebc3e9bf733b74f","slug":"mouni-roy-latest-maldives-vacation-pic-in-black-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौनी रॉय और अमृता अरोड़ा ने पहन लिए एक जैसे कपड़े, तस्वीरों में देखिए किसका लुक है जबरदस्त","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मौनी रॉय और अमृता अरोड़ा ने पहन लिए एक जैसे कपड़े, तस्वीरों में देखिए किसका लुक है जबरदस्त
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 26 Sep 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मालदीव में छुट्टियां मना रहीं मौनी रॉय ने अभी हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो हमेशा की तरह गॉर्जियस लुक में पोज दे रही हैं। वहीं उनकी इन तस्वीरों को देख फैंस के दिल की धड़कनों का बढ़ना तय है। एक के बाद एक कई सारी तस्वीरों में कभी स्विमसूट में तो कभी ग्लैमरस ड्रेस में पोज दे रही हैं। मौनी की तस्वीरों को जबरदस्त लाइक्स मिल रहे हैं। लेकिन हमारी निगाह गई मौनी की ब्लैक ड्रेस वाली तस्वीर पर। जिसे उन्होंने एक दिन पहले ही शेयर की थी।
2 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
दरअसल, एक दिन पहले ही मौनी रॉय ने अपने गॉर्जियस लुक में तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो ब्लैक शार्ट ड्रेस में रेडी हैं। ऑफ शोल्डर ड्रेस के साथ बलून स्लीव पेयर की गई है। जिसके साथ वो न्यूड पिंक लिप्स और मेसी हेयर डू के साथ कोहल आईज लुक में नजर आईं। वहीं मौनी की ये ड्रेस ब्रांड डेमी लव की है। बता दें कि ऐसी ही ड्रेस में कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा करीना कपूर की बर्थडे पार्टी में पहने स्पॉट हुई थीं।
3 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
21 सितंबर को अपना 40वां जन्मदिन मना रहीं करीना ने अपने घर पर शानदार पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें उनकी बहन करिश्मा कपूर से लेकर बीएफएफ अमृता अरोड़ा अपने पति और बेटे के साथ पहुंची थीं। वहीं करीना के और भी बहुत सारे दोस्त पार्टी में शिरकत करते नजर आए थे। हालांकि मलाइका अरोड़ा कोरोना के चलते इस पार्टी में नजर नहीं आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
पार्टी में पहुंची अमृता अरोड़ा ने बलून स्लीव और कोल्ड शोल्डर ब्लैक कलर की एस्मेट्रिक ड्रेस पहन रखी थी। जिसे उन्होंने ब्लैक कलर की स्ट्रैपी हील्स के साथ पेयर किया था। वहीं ब्लैक मास्क और मेसी हेयर डू में अमृता काफी गॉर्जियस लुक में दिखी थीं। वहीं उनके इस लुक ने काफी सुर्खियां भी बटोरी थी।
विज्ञापन
5 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
अम़ृता अरोड़ा के इस ड्रेस में स्पॉट होने के बाद अब मौनी का ये लुक भी फैंस की निगाह में है। जिसमें वो हूबहू काले रंग की ड्रेस पहने बैठी नजर आ रही हैं। स्वीटहार्ट कट नेकलाइन और इलास्टिक से डिजाइन की गई स्लीव वैसी ही नजर आ रही थी। तो इन दो बला की खूबसूरत एक्ट्रेस के इन लुक को देख आप खुद ही तय करें किसका लुक लगा सबसे ज्यादा जबरदस्त।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।