{"_id":"624d79f950fc981e120437b0","slug":"mouni-roy-looks-gorgeous-in-sunshine-yellow-gown-worth-one-lakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mouni Roy: मौनी रॉय ने ऑफ शोल्डर गाउन में दिखाई शोख अदाएं, कीमत कर सकती है हैरान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Mouni Roy: मौनी रॉय ने ऑफ शोल्डर गाउन में दिखाई शोख अदाएं, कीमत कर सकती है हैरान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 06 Apr 2022 05:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौनी रॉय टीवी की दुनिया की उन एक्ट्रेस में शामिल हैं। जिनका फैशन सेंस बीटाउन हसीनाओं को टक्कर देता है। फिर वो चाहे उनका वेस्टर्न वियर का लुक हो या फिर ट्रेडिशनल देसी लुक। हर बार वो अपने फैशन च्वॉइस से फैंस को हैरान करती हैं। वहीं उनके लुक्स इसीलिए सुर्खियां बटोरते हैं। इस बार भी मौनी ने सोशल मी़डिया पर तस्वीरें साझा की तो फैंस ने जमकर तारीफ की।
2 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
दरअसल, मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपने लुक की तस्वीरें साझा की हैं। जिसमे वो पीले रंग के गाउन में रेडी हैं। मौनी का ये लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा है। बता दें कि पीले रंग का मौनी का गाउन फैशन लेबल Hanayen Couture के समर कलेक्शन 2021 से लिया गया है। ट्यूब टॉप के डिजाइन वाले इस गाउन में ट्यूल फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। वहीं सुर्ख पीले रंग पर इंट्रीकेटेड एंब्रायडरी की गई है। जो इसे खास बनाने के लिए काफी दिख रही है।
3 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
हालांकि इस गाउन में महीन फैब्रिक की मदद से एक शोल्डर पर स्लीव जोड़ी गई है। वहीं इसका लुक ऐसा है जो इसे बोल्ड नहीं बल्कि क्यूट लुक दे रहा है। कमर के नीचे स्कर्ट वाले पोर्शन पर फैब्रिक की कई सारी लेयर की मदद से इसे फ्लोई बनाया गया है। जो बेहद खूबसूरत लुक दे रहा है। जिसे मौनी ने सिल्वर कलर की स्ट्रैपी हील्स के साथ मैच किया है। वहीं बात करें मेकअप की तो मैट फाउंडेशन के साथ ही मॉव शेड की लिपस्टिक और स्मोकी आईज पूरे लुक को शानदार बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी ने इस फ्लोई गाउन को अपने खुले वेवी बालों की मदद से और भी ज्यादा खूबसूरत बना दिया है। वहीं बात करें इस गाउन की कीमत की तो एक बार सुनकर हैरानी होगी। दरअसल, इस गाउन की ऑफिशियल वेबसाइट पर कीमत करीब 1,31,802 रुपये है।
विज्ञापन
5 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
वैसे मौनी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर नजर डालें तो उनके पास एक से बढकर एक डिजाइनर कलेक्शन हैं। वहीं उनकी फैशन च्वॉइस भी कमाल की है। मिनी स्कर्ट से लेकर बैकलेस गाउन तक, हॉल्टर नेक मिडी ड्रेस के साथ ही बिकिनी, मौनी शानदार कलेक्शन को अपने वॉर्डरोब में रखती हैं। जो उनके हॉट एंड बोल्ड लुक को परफेक्ट दिखाती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।