फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फूलों के बीच खड़ीं मौनी रॉय ने ऐसा मारा पोज कि फैंस हो गए घायल, ग्लैमरस लुक देख करने लगे कमेंट

Thu, 29 Apr 2021 04:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 29 Apr 2021 04:23 PM IST
विज्ञापन
mouni roy perfect pose in black and white backless summer dress looking gorgeous
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

मौनी रॉय उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं जिनका स्टाइल स्टेटमेंट अक्सर ही सोशल मीडिया पर नजर आ जाता है। यहीं नहीं जब भी मौनी रॉय पपराजी के कैमरे में भी कैद होती हैं तो उनका ड्रेसिंग सेंस लाजवाब रहता है। हर बार की तरह ही इस बार भी मौनी ने अपने गॉर्जियस लुक की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। जिसमे उनका लुक हॉट एंड क्यूट नजर आ रहा है। 

mouni roy perfect pose in black and white backless summer dress looking gorgeous
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं मौनी की इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं और तारीफ से कमेंट बॉक्स भर दिए हैं। सनफ्लावर फूलों के बीच खड़ी मौनी रॉय इन तस्वीरों में गजब ढा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी ड्रेस भी कुछ कम खास नही है। ब्लैक एंड व्हाईट कलर की ड्रेस पर स्पैगेटी स्लीव लगी है। ब्लैक पैटर्न पर सफेद रंग के फूल बने हैं। जबकि साइड स्लीव पर लैस की डिटेलिंग की गई है। 

mouni roy perfect pose in black and white backless summer dress looking gorgeous
मौनी रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम

जबकि फ्रंट पर स्केवअर नेकलाइन डिजाइन होने के साथ ही बैक पर बैकलेस डिजाइन ग्लैमर ऐड करने के लिए काफी दिख रही है। शार्ट लेंथ इस समर ड्रेस के साथ मौनी सफेद रंग के स्नीकर पहने पोज दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy perfect pose in black and white backless summer dress looking gorgeous
मौनी रॉय - फोटो : instagram

वहीं बात करें मेकअप की तो काजल से भरी आंखों के साथ मौनी का फ्लॉलेस पिंक मेकअप बेहद खूबसूरत लग रहा है। पिंक ब्लश हाईलाइटर और ब्राउन शेड के लिपकलर के साथ मौनी का ये लुक जबरदस्त है। मौनी की इतनी खूबसूरत तस्वीरों पर फैंस फायर और हार्ट वाली इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। 

विज्ञापन
mouni roy perfect pose in black and white backless summer dress looking gorgeous
मौनी रॉय का समर लुक - फोटो : instagram

जबकि दूसरी तरफ कुछ फैंस को जबरदस्त कमेंट भी कर रहे हैं। जिसमे से एक यूजर ने लिखा है कि ओह नागिन आ डस ले। वहीं दूसरी तरफ गॉर्जियस और लवली जैसे कमेंट की तो झड़ी लगी हुई है। बता दें कि पिछले दिनों ही मौनी की सनसेट वाली तस्वीर ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। जिसमे वो गुलाबी रंग के को-आर्ड सेट में रेडी थीं। पिंक टॉप के साथ लैस की डिटेलिंग वाली स्कर्ट में उनका जबरदस्त लुक हर किसी का दिल चुरा रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed