नागिन सीरियल से मौनी रॉय को अलग ही स्तर की ख्याति प्राप्त हुई है। मौनी बड़े पर्दे पर भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। वे न सिर्फ अपनी अदाकारी, खूबसूरती और डांस के कारण लोगों को पसंद आती हैं बल्कि अपने फैशन सेंस और फिटनेस से भी उन्होंने कई लोगों के दिल पर कब्जा कर रखा है। मौनी आए दिन सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक तस्वीरें डालती रहती हैं जिनपर फैंस जी भरकर कमेंट्स करते हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए मौनी का ये मोहक अंदाज।
प्यारे से गुलाबी आउटफिट में मौनी रॉय ने किया पोज, दिखा रही हैं सनसेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकनकारी वेस्टर्न आउटफिट है खास
मौनी ने गर्मियों के हिसाब से बहुत ही हल्का और आरामदायक आउटफिट खुद के लिए चुना है। क्रॉप टॉप और स्कर्ट उनपर खूब फब रहा है। स्कर्ट पर चिकनकारी का काम किया हुआ है। यह एक लॉन्ग स्कर्ट है और टॉप में पीछे की ओर हुक्स लगे हैं। टॉप में स्ट्रिप्स दी हुई हैं।
बालों को रखा है खुला
मौनी के बाल एकदम सामान्य है और उन्होंने उन्हें खुला रखा हुआ है। प्रकृति मौनी के बालों को संवार रही है। हवा के कारण उनके बाल अलग ही उड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। मौनी ने आउटफिट के अनुसार ही मेकअप भी किया हुआ है जो कि उनपर खूब अच्छा लगा रहा है।
मौसम है जबरदस्त
तस्वीरोंं को देखकर लग रहा है कि शाम के समय मौनी शहर की भीड़भाड़ से दूर कहीं घूमने निकली हैं। मौसम एकदम सुहाना है और सूर्य अब ढलने को है। आसमानी में गुलाबी और नारंगी रंग दिखाई दे रहा है और सूर्य एक छोटे से गोल बिंदू के समान पीले रंग का दिखाई पड़ रहा है।
मौनी ने इंस्टाग्राम पर इस लुक में 7 तस्वीरें डाली हैं। जिनमें मौनी बैठी हुई हैं और उनका पीठ वाला हिस्सा दिखाई दे रहा है। तस्वीर में दिखाई दे रहे सनसेट और खुद के साथ मौनी ने एक बड़ा ही प्यारा कैप्शन डाला है जिसमें कि उन्होंने लिखा है कि जितना प्यार हम खुद से करते हैं, उतना ही हमें पृथ्वी से भी करना चाहिए।