फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन टिप्स: गोल्डन और सिल्वर साड़ी पहनने को लेकर कंफ्यूज, मौनी रॉय के लुक से आसान होगी दिक्कत

Sat, 09 Oct 2021 11:29 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 09 Oct 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
Mouni roy saree look in silver and golden sarees traditional outfit fashion tips
मौनी राॅय - फोटो : instagram/imouniroy

फेस्टिव सीजन शुरू हो गया है। नवरात्रि चल रही है और जल्द ही दशहरा और दिवाली आ जाएगी। ऐसे में अगर आप इस फेस्टिव सीजन कुछ अलग दिखने की चाह रखते हैं तो सबसे परफेक्ट है साड़ी लुक। पारंपरिक परिधान पर्व पर मौके के हिसाब से भी उपयुक्त रहेंगे और एथिनिक वियर में आपका लुक भी शानदार आता है। अब सवाल है कि किस तरह की साड़ी आप कैरी करें? साड़ी की कई वैरायटी हैं। इन दिनों सिफाॅन, बनारसी, ऑर्गेंजा, रफल और सिमर साड़ियां ट्रेंड में हैं। फेस्टिवल से लेकर शादी पार्टी तक में ये साड़ियां आपको अधिक आकर्षक लुक देती हैं। साड़ी के स्टाइल के सलेक्शन के साथ ही कलर का चयन भी बेहद जरूरी होता है। आज कल  माधुरी से लेकर मलाइका तक अधिकतर अभिनेत्रियां सिल्वर और गोल्डन रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। अगर आप भी सिल्वर या गोल्डन साड़ी पहनना चाहती हैं, लेकिन आप इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि दोनों रंगों में से आप पर क्या अधिक अच्छा लगेगा तो मौनी राॅय के दो लुक से टिप्स ले सकती हैं। मौनी राॅय का सिल्वर साड़ी लुक और गोल्डन साड़ी लुक आपके सामने है, जिससे आप ले सकते हैं फैशन टिप्स

Mouni roy saree look in silver and golden sarees traditional outfit fashion tips
मौनी राॅय - फोटो : instagram/imouniroy
मौनी राॅय ने सिल्वर रंग की शिमरी साड़ी पहनकर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। मौनी इस डिजाइनर शिमरी साड़ी में गाॅर्जियस लग रही हैं। मौनी न मिनिमल मेकअप, हूप्स रिंग्स के साथ स्टाइल किया है। इसके अलावा उन्होंने लाइट मेकअप रखते हुए आंखों को बोल्ड लुक दिया है। ये स्टाइल मौनी के लुक को पूरी तरह से कॉम्प्लीमेंट कर रहा है।

 
Mouni roy saree look in silver and golden sarees traditional outfit fashion tips
मौनी राॅय - फोटो : instagram/imouniroy

मौनी रॉय ने गोल्ड मेटेलिक साड़ी पहन रखी है। मौनी की इस साड़ी में उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा है। मौनी की इस पॉलीसैटिन साड़ी को बारीक चमकीली कढ़ाई से सजाया गया है। इसके साथ उन्होंने स्लीवलेस ब्लाउज को पेयर किया है। इस साड़ी की कीमत 1,81,300 रुपये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni roy saree look in silver and golden sarees traditional outfit fashion tips
मौनी राॅय - फोटो : instagram/imouniroy

इसके पहले मौनी राॅय ने सीक्वेंस साड़ी पहनी थी। मौनी ने अपनी इस ब्लू साड़ी के साथ डीप नेकलाइन ब्लाउज पेयर किया है। जिसमें मौनी अपना रिवीलिंग लुक भी फ्लॉन्ट कर रही हैं। मौनी की डिजाइनर शिमर साड़ी में सीक्वेंस की कढ़ाई की गई है। इस चमकीली धारीदार साड़ी लुक को पूरा करने के लिए मौनी ने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल करके खुला छोड़ा हुआ है। साथ ही बेहद आकर्षक मेकअप किया है। हालांकि अधिक ड्रामेटिक मेकअप का इस्तेमाल मौनी ने नहीं किया है। 

विज्ञापन
Mouni roy saree look in silver and golden sarees traditional outfit fashion tips
मौनी राॅय - फोटो : instagram/imouniroy

तीनों ही साड़ियों में मौनी बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस लग रही हैं। मौनी के ब्लाउज डिजाइन उनके हर साड़ी लुक को अधिक ग्लैमरस बना रहे हैं। मौनी ने अपनी बॉडी टाइप के मुताबिक उपयुक्त नेकलाइन का चयन किया है। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed