{"_id":"60374d732862f63a1211c9de","slug":"mouni-roy-see-taj-mahal-in-beautiful-organza-saree-photos-and-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौनी रॉय ने ताजमहल के दीदार के लिए चुनी इतनी खूबसूरत साड़ी, फैंस बोले- 'आपको देखें या ताज को'","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
मौनी रॉय ने ताजमहल के दीदार के लिए चुनी इतनी खूबसूरत साड़ी, फैंस बोले- 'आपको देखें या ताज को'
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटे पर्दे और बड़े पर्दे दोनों पर अपनी खूबसूरती से फैंस बना चुकीं मौनी रॉय आगरा में ताज का दीदार करने पहुंची। जिसकी तस्वीरें उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा की है। जिसमे मौनी का खूबसूरत लुक फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी दिख रहा है। वहीं ये तस्वीरें और वीडियो भी अब वायरल हो रही हैं।
2 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
दरअसल, ताजमहल की खूबसूरती को निहारने के लिए मौनी ने पिचिका ब्रांड की हैंड पेटेंड साड़ी पहनी थी। सफेद रंग की ऑर्गेंजा साड़ी जिस पर नारंगी रंग के फूलों को पेंट किया गया था। वहीं इस साड़ी़ पर खास मौनी के नाम को भी पेंट किया गया था। वहीं इस खूबसूरत साड़ी के साथ मौनी ने नूडल स्ट्राईप का डीप बैक नेक का ब्लाउज चुना था।
3 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
ताज के दीदार के लिए मौनी का ये देसी अंदाज फैंस को खासा पसंद आ रहा है। कानों में झुमके और खुले बालों के साथ स्टेटमेंट मेकअप में मौनी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वहीं मौनी ने भी अपनी खास हैंड पेंटेड साड़ी के लिए मशहूर ब्रांड को थैंक्यू लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
वहीं मौनी की इन तस्वीरों को देखकर फैंस तो कमेंट कर ही रहे हैं। उनकी फ्रेंड सुरभि ज्योति ने लिखा है कि 'अब आपको देखें या ताज को।' मौनी अक्सर ही तस्वीरों के जरिए हर किसी का दिल चुराती रहती हैं। पिछले दिनों ही हॉट लुक में जैसी ही उन्होंने अपना फोटोशूट साझा किया तो फैंस के कमेंट की बहार आ गई।
विज्ञापन
5 of 5
मौनी रॉय
- फोटो : instagram
बता दें कि मौनी बड़े पर्दे पर लगातार काम कर रही हैं। जहां उन्होंने राजकुमार राव के साथ फिल्म मेड इन चाइना की थी। तो वहीं इस साल वो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जैसे सितारों के साथ ब्रम्हास्त्र में नजर आने वाली हैं। वैसे मौनी को लोकप्रियता टीवी सीरियल नागिन के जरिए मिली थी। और अभी भी उनके फैंस उनके नागिन वाले किरदार को याद करते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।