{"_id":"6396fe1b4fffbc5480630ebd","slug":"mouni-roy-sheer-saree-with-hot-blouse-for-guneet-monga-pre-wedding-bash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mouni Roy: महीन कपड़े की साड़ी और बोल्ड ब्लाउज पहन प्री वेडिंग पार्टी में पहुंची मौनी रॉय","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Mouni Roy: महीन कपड़े की साड़ी और बोल्ड ब्लाउज पहन प्री वेडिंग पार्टी में पहुंची मौनी रॉय
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 12 Dec 2022 04:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौनी रॉय कैमरे के सामने पहुंच पूरी लाइमलाइट चुरा लेती हैं। फिल्म निर्देशक गुनीत मोंगा की प्री वेडिंग पार्टी में फिल्मी सितारों का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। विद्या बालन से लेकर नीना गुप्ता जैसी एक्ट्रेस ने इस पार्टी में हिस्सा लिया। वहीं मौनी रॉय भी इस लिस्ट में शामिल हैं। मौनी अपने लुक्स से पूरी लाइमलाइट चुरा लेती हैं। प्री वेडिंग पार्टी में पहुंची मौनी ने साड़ी पहनकर भी हर किसी का ध्यान खींच लिया।
2 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
प्री वेडिंग पार्टी में शामिल होने के लिए मौनी ने बिल्कुल झीनी सी साड़ी को चुना था। जिस पर सिल्वर रंग के सितारों का वर्क था। बीज और गोल्डन शेड की इस महीन फैब्रिक की साड़ी पर की गई सितारों की डिजाइन काफी खूबसूरत लग रही थी। जिसके साथ मौनी ने बिल्कुल ही बोल्ड डिजाइन के ब्लाउज को चुना था। हैवी एंब्रायडरी और गोल्डन सिल्वर वर्क वाले ब्लाउज की स्लीवलेस डिजाइन इसे खास बना रही थी। वहीं गहरे गले ने इसे काफी हॉट बना दिया था।
3 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
साड़ी संग इतने बोल्ड ब्लाउज में हसीना को देखते ही सारे कैमरे घूम गए। वहीं मौनी ने अपने लुक को नो ज्वैलरी के साथ कंप्लीट किया था। खुले वेवी बालों में सेंटर पार्टीशन इसे खूबसूरत बना रहा था। वहीं पिंक लिपस्टिक और आंखों का डार्क मेकअप इस हल्के रंग की साड़ी के साथ परफेक्ट लुक दे रहे थे। पेस्टल साड़ी के साथ डार्क आई मेकअप को लड़कियां काफी पसंद कर रही है। ऐसे में मौनी का ये लुक पूरी तरह से ट्रेंडी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
मौनी अपने कमाल के फैशन और स्टाइल सेंस से सुर्खियां बटोरती हैं। फुटबाल मैच देखने कतर पहुंची मौनी का स्टाइलिश लुक हर किसी को पसंद आ रहा था। जहां वो एनिमल प्रिंट शार्ट ड्रेस संग बूट्स पहने पोज दे रही थीं।
विज्ञापन
5 of 5
mouni roy
- फोटो : instagram
बात करें वर्कफ्रंट की तो पिछले दिनों ही मौनी का नया गाना रिलीज हुआ है। जिसकी झलक मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी फैंस के साथ साझा की थी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।