मौनी रॉय अपने काम के साथ ही सोशल मीडिया पर पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। टीवी की नागिन इस समय मालदीव में वेकेशन पर गईं हुई हैं और वहां से अपनी तस्वीरों को खूब शेयर कर रही हैं। इन फोटोज को देख कर अंदाजा लगा सकते हैं कि वो वेकेशन पर कितनी मौजमस्ती कर रहीं है। एक दिन पहले ही मौनी ने समंदर किनारे बैठी हुई तस्वीर शेयर की है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहें हैं और अब तक इसे 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
समंदर किनारे से मौनी रॉय ने शेयर की तस्वीरें, हर अदा पर ठहर जाएंगी निगाहें
सफेद शर्ट में समंदर के किनारे बैठी हुई तस्वीर पोस्ट करते हुए मौनी ने कैप्शन लिखा है ये जरूरी है। हवा से उड़ते बालों में भी मौनी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इसके साथ ही वेकेशन की कुछ तस्वीरों में वो रजाई ओढ़े बैठी दिख रहीं है। मालदीव के सुंदर नजारों की मौनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है।
Thank you ..❤️ @heritanceaarah @Globalspa_mag
A post shared by mon (@imouniroy) on
बात करें काम की तो मौनी रॉय बॉलीवुड में तेजी से पांव फैला रहीं हैं। अक्षय कुमार के साथ गोल्ड फिल्म करने के बाद उनकी पिछले साल ही मेड इन चाइना आई थी। जिसमें वो राजकुमार राव के अपोजिट दिखीं थीं।
मौनी रॉय अक्सर ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। थोड़े दिनों पहले ही उन्होंने काले रंग के आउटफिट में तस्वीरें शेयर की थी। नागिन नाम से मशहूर मौनी का हर लुक उनके फैंस को पसंद आता है। काले रंग की ब्लैक ड्रेस में बैल स्लीव और रेड बेल्ट के साथ ही हार्ट शेप नेक लाइन है। स्लीक हेयर और स्मोकी आईज में वो जबरदस्त दिंख रहीं हैं।
