फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौनी रॉय ने पारदर्शी ड्रेस पहन साझा की तस्वीर तो फैंस की बढ़ी धड़कनें

Sun, 20 Dec 2020 02:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 20 Dec 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
mouni roy transparent shimmery dress photos viral on internet
mouni roy - फोटो : instagram

मौनी रॉय छोटे पर्दे की उन एक्ट्रेस में से हैं जिन्होने बड़े पर्दे पर भी अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाया है। इसके साथ ही वो इंस्टाग्राम पर भी जमकर तस्वीरें साझा करती रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार पारंपरिक परिधान के जरिए प्रशंसकों की तारीफ पाने के बाद अब वो एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आईं। जिसे देखने के बाद फैंस उनकी तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। 

mouni roy transparent shimmery dress photos viral on internet
mouni roy - फोटो : instagram

दरअसल, एक दिन पहले ही मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक के बाद एक कई तस्वीरें साझा की। जिसे जमकर लाइ्क्स मिले। वैसे मौनी रॉय की ज्यादातर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला। मौनी ने पारदर्शी ड्रेस में कुछ ऐसा स्टाइल दिखाया कि हर कोई हैरान रह गया।

mouni roy transparent shimmery dress photos viral on internet
mouni roy - फोटो : instagram

मौनी ने एक के बाद एक तीन तस्वीरें सोशल मी़डिया पर साझा की है। जिसमें वो न्यूड या फिर हल्के भूर रंग की मिडी ड्रेस पहने दिख रही हैं। सितारों से सजी इस ड्रेस की पफी हाफ स्लीव और जूल नेकलाइन इसे खास बना रही है। कमर पर लगी काली बेल्ट से फिगर को हाईलाइट किया गया है। वहीं मौनी की इस ड्रेस में बोल्डनेस का तड़का लगा रहा है इस ड्रेस का पारदर्शी कपड़ा। शियर कपड़े से बने इस ड्रेस को पहन मौनी बैठकर सोफे पर पोज दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mouni roy transparent shimmery dress photos viral on internet
mouni roy - फोटो : instagram

वैसे नागिन यानी मौनी रॉय ने इस शानदार सितारों वाली ड्रेस के साथ मेकअप भी खूबसूरत कर रखा है। जिसमें कोहल आईज से लेकर पिंक लिपस्टिक तक शामिल है। वहीं पैरों में स्ट्रैपी हील्स और नो एक्सेसरीज मौनी के इस लुक को आकर्षक बनाने में जरा भी कसर नहीं छोड़ रहा है। 

विज्ञापन
mouni roy transparent shimmery dress photos viral on internet
mouni roy - फोटो : instagram fan page

हालांकि मौनी का ये लुक भले ही फैंस को पसंद आ रहा हो लेकिन फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड के लिए पहुंची मौनी की ड्रेस लोगों को इंप्रेस करने में फेल होती दिख रही थी। मौनी ने इस अवॉर्ड फंक्शन के लिए गुलाबी रंग की ड्रेस को चुना था। जिसमें बैगी गुलाबी रंग के पैंट्स के साथ मैचिंग का टॉप था। जिसके पीछे लंबी कपड़े की ट्रेल लगी थी। वहीं खुले स्ट्रेट बाल और मेकअप मौनी पर जरा भी सूट नहीं कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Filmyduniya (@filmfaredaily)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed