महिलाएं अपने लुक्स को लेकर काफी सतर्क रहती हैं। खासतौर पर बात जब ब्रा की आती है क्योकि ये ना केवल लुक से जुड़ी बात है बल्कि सही ब्रा के पहनने से कंफर्ट भी मिलता है। आजकल मार्केट में बहुत सारे डिजाइन के कपडे मिलते हैं। जिसे पहनने के लिए सही ब्रा का चुनना भी जरूरी है। क्योंकि बिना राइट ब्रा किसी भी कपड़े को पहनकर आप असहज हो सकती हैं। इसलिए अपनी वॉर्डरोब इन ब्रा को जरूर रखें। जो आपको प्रैक्टिकली खूबसूरत और कंफर्टेबल बनाने में मदद करे।
Fashion Tips: परफेक्ट लुक के लिए जरूरी है सही ब्रा का चुनाव, जानें कैसे खरीदें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपनी वॉर्डरोब में एक ब्रा रखना चाहती हैं जिसे आसनी से ज्यादातर आउटफिट के साथ मैच कर सकें। तो न्यूड ब्रा बेस्ट हैं। अगर आप व्हाईट आउटफिट को पहन रही हैं तो उसके साथ हमेशा न्यूड शेड की ब्रा को ही कैरी करें। जिससे कि बिल्कुल परफेक्ट लुक मिले।
इन दिनों डीप वी नेकलाइन का काफी ज्यादा ट्रेंड हैं। खासतौर पर लहंगे और साड़ी के ब्लाउज के साथ काफी ट्रेंडी लुक देता है। तो अगर आप भी डीप प्लजिंग वी नेकलाइन ब्लाउज पहनने वाली हैं। ऐसे ब्लाउज के साथ आप प्लजिंग ब्रा को मैच करें। ये काफी कंफर्ट और फुल कवरेज देने के साथ ही बहुत लो नेकलाइन वाली होती हैं। जो आपको बिल्कुल कंफर्टेबल और परफेक्ट लुक देगी।
अगर आप अलग-अलग ब्रा नहीं खरीदना चाहती हैं या फिर स्ट्रैपलेस ब्रा के साथ कंफर्टेबल नही हैं तो ट्रांसपैरेंट ब्रा को साथ रखें। इसमे शोल्डर और बैक लगी ट्रांसपैरेंट स्ट्रिप आपको कंफर्ट के साथ ही सही लुक देगी। ये बैकलेस ड्रेस के साथ भी मैच हो जाएगी।