ज्वैलरी केवल महिलाओं की पसंदीदा ही नहीं होती बल्कि ये उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का भी काम करती हैं। फिर वो चाहे हल्की-फुल्की चंकी-फंकी ज्वैलरी हो या फिर भारी-भरकम। कई महिलाएं केवल गोल्ड और डायमंड पहनना पसंद करती हैं। तो कुछ को आर्टिफिशियल ज्वैलरी ही जमती है। कुल मिलाकर हर महिला किसी ना किसी तरह के आभूषण पहनने का शौक रखती है। लेकिन कई बार ये शौक उनके लिए महंगा भी पड़ जाता है। कारण ज्वैलरी का असमय खराब हो जाना। जिसका एक कारण सही से उन्हें ना रखना होता है। जिसका नतीजा होता है कि कई बार ईयररिंग्स के पेयर खो जाते हैं। या फिर नेकपीस की कोई लड़ी टूट जाती है। जिसकी वजह से ये खराब हो जाते हैं। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि आपकी कीमती ज्वैलरी हमेशा नई बनी रहे। तो इन ज्वैलरी हैक्स को जरूर याद रखिए। तो चलिए जानें क्या हैं वो खास हैक्स।
'ज्वैलरी' से जुड़ी इन बातों को रखें याद, कभी भी आ सकते हैं काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन में गांठ लग जाना आम बात है। ये चेन गले की हो या फिर किसी ब्रेसलेट की। इसे सुलझाने में वक्त लगता है और इसके टूट जाने का भी डर होता है। अगर चेन आपस में उलझ जाए तो इस पर बेबी पाउडर थोड़ा सा छिड़क दें। ऐसा करने के बाद चेन आसानी से पिन की मदद से निकल सकती है।
कई बार महिलाएं बहुत सारी ज्वैलरी खरीद लेती हैं। लेकिन रखने की गड़बड़ी की वजह से वो खो जाती हैं या टूट जाती हैं। इसे रखने के लिए एक ज्वैलरी बॉक्स का होना बहुत जरूरी है। लेकिन इसके लिए जरूरी नहीं कि आप इसे बाजार से ही खरीदें। घर पर भी आसानी से पुराने गत्तों की मदद से ज्वैलरी बॉक्स बनाया जा सकता है। जैसे अगर आपको ईयररिंग रखनी है तो बटन को इस्तेमाल में ला सकती हैं। जिसकी मदद से ये खोएंगे नहीं। वहीं चेन और रिंग रखने के लिए आप बर्फ की ट्रे को भी इस्तेमाल में ला सकती हैं।
सिल्वर की ज्वैलरी तो आपने भी जरूर खरीदी होगी। लेकिन कुछ ही दिनों बाद इसकी चमक फीकी पड़ गई और आपने इसे पहनना छोड़ दिया। इन पुरानी फीकी पड़ गई सिल्वर ज्वैलरी को केचप की मदद से क्लीन करिए। महंगे पॉलिश का पैसा बचेगा और ज्वैलरी चमक उठेगी।
अगर चाहती हैं कि आपकी ज्वैलरी की चमक फीकी न पड़े तो ज्वैलरी पहनने के बाद परफ्यूम न लगाएं। ऐसा करने से आपकी ज्वैलरी की चमक फीकी पड़ जाएगी।