आजकल वैसे तो सोशल मीडिया पर बहुत सारे मेकअप ट्यूटोरियल रहते हैं। लेकिन सही जानकारी देने वाले बहुत कम है। क्योंकि ज्यादातर मेकअप कैमरे के सामने किया गया होता है। ऐसे में उसे देख ये अंदाजा लगाना मुश्किल होता है कि ये सामने से दिखने में कैसा होगा। क्योंकि जब भी आप डे आउटिंग या नाइट आउटिंग के लिए किसी भी तरह का मेकअप करती हैं तो उस कैमरे वाली लाइटिंग और सामने त्वचा पर पड़ने वाली लाइटिंग में बहुत अंतर होता है। इसलिए कई बार जरूरत से ज्यादा या गलत मेकअप हमें हंसी का पात्र बना सकता है।हर लड़की मेकअप करना चाहती है। लेकिन उनको मेकअप के बारे में ठीक तरीके से पता नहीं होता है। जिसकी वजह से जब चेहरे पर मेकअप करती हैं तो त्वचा कुछ रूखी और बेजान सी नजर आने लगती है। इसलिए जरूरी है कि कुछ मेकअप के रूल्स को जरूर फॉलो करें। जब आप ऐसा करेंगी तो फिर आपका चेहरा भी नेचुरल सुंदर लगेगा और मेकअप चेहरे पर टिका रहेगा। इसी में से एक है मेकअप का बेस लगाना। तो आइए जानें क्यों जरूरी है प्राइमर लगाना।
मेकअप के लिए क्यों जरूरी है त्वचा को तैयार करना, इन बातों से समझ जाएंगे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 11 Jun 2021 09:45 AM IST
विज्ञापन
