दक्षिण भारतीय फिल्मों की ग्लैमरस अभिनेत्री और अभिनेता नागार्जुन की बहू सामंथा अक्किनेनी फैशन क्वीन मानी जाती हैं। फिल्मों में सीधी और साधारण दिखने वाली, असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस और फैशनेबल हैं। भारतीय और वेस्टर्न हर तरह के ऑउटफिट को सामंथा खूबसूरती से कैरी करती हैं। आप सांमथा के सोशल मीडिया अकाउंट से खुद को हर लुक में कैसे ढालना हैं ये टिप्स ले सकतें हैं। वैसे बात अगर उनके ट्रेडिशनल लुक की हो तो सामंथा का कोई मुकाबला नहीं है। फैशन के मामले में बड़े-बड़े कलाकारों को मात देने वाली सामंथा साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं। इतना ही नहीं सामंथा के पास साड़ियों का अच्छा खासा कलेक्शन हैं। वह समय समय पर अपने साड़ी लुक की तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों में खूबसूरती के साथ सामंथा का ग्लैमरस लुक भी दिखता है। आइए देखते हैं 'द फैमिली मैन की अभिनेत्री' सामंथा अक्किनेनी का साड़ी लुक।
देखिए नागार्जुन की बहु सामंथा का देसी लुक, एक्ट्रेस के पास साड़ियों का है शानदार कलेक्शन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 23 Sep 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन