फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप जानती हैं बॉलीवुड हीरोइनों की इन खूबसूरत ड्रेस का नाम, तस्वीरें देख पहचानिए

Mon, 14 Sep 2020 01:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 14 Sep 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
name of dresses wear by bollywood actress anushka sharma disha patani to priyanka chopra
fashion - फोटो : instagram

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की एक्ट्रेस अक्सर ही बेहद बोल्ड और स्टाइलिश आउटफिट में नजर आती हैं। महंगे डिजाइनर के बनें इन कपड़ों की डिजाइन काफी अलग-अलग होती है। जिन्हें लोग अक्सर ड्रेस या गाउन कहते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि अलग स्टाइल और लुक्स वाले हीरोइनों के इन कपड़ों के नाम भी अलग होते हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके स्टाइल में कोई कमी ना आए तो जरूरी है कि इन डिजाइनर ड्रेसेज नाम याद रखिए। तो चलिए जानें बॉलीवुड की इन हीरोइनों की इस ड्रेसेज का नाम क्या है। 

name of dresses wear by bollywood actress anushka sharma disha patani to priyanka chopra
alia bhatt in shift dress - फोटो : instagram

आलिया भट्ट की इस रेड में काफी क्यूट दिख रही हैं। राउंड नेक और बेल स्लीव के साथ ही शार्ट ढीली ढाली ये ड्रेस जिसे आलिया ने व्हाइट स्नीकर के साथ पेयर किया है। इस ड्रेस को शिफ्ट ड्रेस कहते हैं। वैसे तो आपने भी इस तरह की ड्रेस काफी बार पहनी होगी। लेकिन शायद ही इस कंफर्टेबल और स्टाइलिश ड्रेस का नाम जानती हों। तो अगली बार शॉपिंग के लिए आपको इस ड्रेस को खोजना नहीं पड़ेगा। बस शिफ्ट ड्रेस के नाम से आप इसकी ढेर सारी वैराइटी खोज लेंगी। 

name of dresses wear by bollywood actress anushka sharma disha patani to priyanka chopra
fashion - फोटो : insatgram

दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म छपाक के प्रमोशन के दौरान कई सारे स्टाइलिश लुक में नजर आईं थी। लेकिन जब वो इस ऑरेंज कलर की ड्रेस में कैमरे के सामने आई, तो दीपिका के गॉर्जियस लुक से लोगों का नजरें हटाना भी मुश्किल हो गया था। वैसे तो इस ड्रेस का नाम ज्यादातर लड़कियों की जुबान पर रहता है। दीपिका की इस ड्रेस को बॉडीकॉन ड्रेस कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
name of dresses wear by bollywood actress anushka sharma disha patani to priyanka chopra
fashion - फोटो : instagram

ग्लोबल स्टार प्रिंयका चोपड़ा की वॉर्डरोब में एक से बढ़कर एक डिजाइनर ड्रेस का कलेक्शन है। जिसे पहन वो फैंस का दिल चुरा लेती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि प्रियंका की इस ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस का क्या नाम है। दरअसल, कंधे से अटैच होकर गले में लिपटी इस ड्रेस की डिजाइन की वजह से इसे हॉल्टर ड्रेस कहते हैं। तो अगली बार इस खास नेक डिजाइन की ड्रेस खरीदनी हो तो बस हॉल्टर नेक के नाम से शॉपिंग कर सकती हैं। 

विज्ञापन
name of dresses wear by bollywood actress anushka sharma disha patani to priyanka chopra
fashion - फोटो : instagram

वैसे डेनिम के साथ ही और भी फैब्रिक में ये ड्रेस नजर आ जाती है। वहीं इस ड्रेस को कई बार दूसरे टीशर्ट के साथ मैच करके भी पहने हीरोइनें नजर आ जाती हैं। लेकिन क्या आप कृति सेनन की इस ड्रेस का नाम जानती हैं? इस ड्रेस को ऐप्रन ड्रेस के नाम से जानते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed