नवरात्रि का पावन पर्व इस बार 7 अक्टूबर से है। नौ दिनों के इस पर्व में मां दुर्गा भक्तों के घर पर आती हैं और नौ दिनों तक आपके घर पर वास करती हैं। इस दौरान भक्त माता के सभी स्वरूपों की पूजा करते हैं। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उनकी पूजा-अर्चना से लेकर भोग, भजन व बंगाली नृत्य तक करते हैं। पूरे देश में नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। सभी जगह माता की पूजा के अलग अलग तरीके और मान्यताएं हैं। कहीं दुर्गा पूजा का आयोजन होता है, तो कहीं गुजराती गरबा खेला जाता है। अगर आप भी नवरात्रि मनाते हैं और मां दुर्गा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो एक आसान तरीका भी है। इस तरीके से नवरात्रि में आप मां के नौ स्वरूपों को खुश कर सकते हैं। इसके लिए आपको नौ दिन तक नव देवियों के पसंदीदा रंग में रंग जाना होगा। यानि कि आप हर दिन माता रानी के पसंदीदा रंग के कपड़े पहन कर उनके सामने जाएं और माता टेंके। आपको अपने मनपसंद रंग के कपड़ों में देख माता दुर्गा का मन भी खुश हो जाएगा। महिलाएं हों या पुरुष सभी नवरात्रि में इन 9 रंगों के परिधानों को पहन सकते हैं। चलिए जानते हैं कि नवरात्रि के किस दिन कौन सा रंग का कपड़ा पहनना चाहिए।
नवरात्रि 2021: महिलाएं हों या पुरुष, 9 दिनों में इन नौ रंग के कपड़े पहनकर करें मां की पूजा, बरसेगी कृपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रि का पहला दिन- पीला रंग
नवरात्रि में मां के प्रिय कपड़े पहन ही रहें हैं तो पारंपरिक परिधान पहनें। महिलाएं साड़ी, सूट और लहंगा पहन सकती हैं तो वहीं पुरुष कुर्ता कैरी करें। नवरात्रि के पहले दिन मां के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। उन्हें पीला रंग पसंद हैं और इस दिन पीला रंग पहनना शुभ माना जाता है। इस दिन लोग कलश स्थापना या मां का अपने घर में स्वागत करते हैं। ऐसे में पीले रंग के परिधान का चयन करें।महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं। पहले दिन साड़ी लुक ट्रेडिशनल और पूजा के लिए एकदम परफेक्ट होगा। अगर साड़ी नहीं पहनना चाहती तो सूट या स्कर्ट भी पहन सकती हैं। पीले रंग का सूट न हो तो मिक्स एंड मैच कैरी कर सकती हैं। पुरुष पीले रंग का लॉन्ग या शॉर्ट कुर्ता पहन सकते हैं। पीली शर्ट भी अच्छी लगेगी।
नवरात्रि का दूसरा दिन- हरा रंग
नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन हरे रंग के एथेनिक वियर को कैरी करें। महिलाएं ग्रीन साड़ी, लहरिया प्रिंट की हरी साड़ी या सूट पहन सकती हैं। दो रंगों के कॉम्बिनेशन वाला पारंपरिक परिधान भी जंचेगा और माता का पसंद आएगा। लड़के ग्रीन शर्ट, कुर्ता या फिर ग्रीन रंग का दुपट्टा अपने किसी भी कुर्ते के साथ आप टीमअप कर सकते हैं। नवरात्रि के दूसरे दिन हरा रंग शुभ माना जाता है।
नवरात्रि का तीसरा दिन - ग्रे रंग
नवरात्रि के तीसरे दिन माता चंद्रघंटा की पूजा की जाती हैं। कहा जाता हैं कि इस दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनकर मां की उपासना करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ग्रे रंग का एथेनिक वियर इस दिन आपको फेस्टिव लुक देगा। आप ग्रे रंग के साथ मिक्स एंड मैच भी करेंगे तो सुंदर लगेगा।
नवरात्रि का चौथा दिन- ऑरेंज कलर
नवरात्रि के चौथे दिन माता कुष्मांडा की पूजा -अर्चना की जाती है। कहते हैं कि इस दिन ऑरेंज रंग पहनना शुभ होता है। महिलाएं और पुरुष ऑरेंज रंग के परिधान को पहन सकते हैं। आप कंट्रास्ट कॉम्बिनेशन के कपड़े भी पहन सकते हैं। मां आपको सजा-संवरा देख बहुत खुश होंगी।