सब्सक्राइब करें

Navratri Fashion: लहंगा-चोली कभी नहीं होगा आउटडेटेड, गरबे की रात के लिए चुनें ये लुक्स

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 26 Sep 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
navratri 2022 fashion trendy garba lehenga choli ideas from actress looks
lehenga - फोटो : instagram

नवरात्रि के नौ दिन माता रानी की पूजा में सब व्यस्त होते हैं। शारदीय नवरात्रि को हर जगह अलग तरीके से मनाया जाता है। बंगाल में जहां दुर्गा पूजा के नाम से देवी मां की पूजा की जाती है तो वहीं गुजरात में गरबा की स्थापना की जाती है। जिसके चारों तरफ महिलाएं नाचती और गाती हैं। वहीं हर जगह त्योहारों पर गरबा और डांडिया के आयोजन भी किए जाते हैं। किसी भी त्योहार की खुशी बिना सजे-धजे अधूरी ही रह जाती है। अगर इन नवरात्रि आप भी सोसाइटी की गरबा पार्टी में शामिल होने वाली हैं। तो इन एक्ट्रेस के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। 

Trending Videos
navratri 2022 fashion trendy garba lehenga choli ideas from actress looks
shirt with lehenga - फोटो : instagram

गरबा या फिर डांडिया के लिए ज्यादातर मिरर र्क वाले लहंगा-चोली को महिलाएं पहनती हैं। लेकिन आप चाहें तो सिंपल और प्रिटेंड डिजाइन के इन लहंगा के साथ भी खूबसूरत दिख सकती हैं। वहीं इन लाइट वेटेड लहंगे को पहन आप गरबा भी पूरी तरह से एंज्वॉय कर पाएगी। तो आने वाले नवरात्रों में आप इन एक्ट्रेस के लुक को कॉपी कर हर किसी ध्यान अपनी तरफ खींच सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2022 fashion trendy garba lehenga choli ideas from actress looks
latest lehenga choli - फोटो : instagram

माधुरी दीक्षित के लगभग हर लुक को महिलाएं रीक्रिएट करना चाहेगी। लेकिन अगर आप डांडिया नाइट्स के लिए तैयार होना चाहती हैं। तो माधुरी दीक्षित की तरह प्रिटेंड लहंगे और दुपट्टे को चुन सकती हैं। जिसके साथ शिमरी वर्क वाला ब्लाउज पेयर करें। ये लुक आपको ट्रेंडी भी बनाएगा और कंफर्टेबल भी। 

navratri 2022 fashion trendy garba lehenga choli ideas from actress looks
मौनी रॉय - फोटो : instagram

 इन दिनों लहंगे में प्रिंट काफी सारी एक्ट्रेस पसंद कर रही हैं। मौनी रॉय भी प्रिंटेड लहंगा पहने नजर आ चुकी हैं। ्अगर आप लाइट वेड लहंगा पहनना चाहती हैं तो मौनी रॉय के इस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। खुले बालों के साथ आप चाहें तो एक्सपेरिमेंट कर इसे बांधकर भी खूबसूरत दिखेंगी। वहीं लाइट पिंक शेड हर लड़की पर आकर्षक दिखेगा।

विज्ञापन
navratri 2022 fashion trendy garba lehenga choli ideas from actress looks
lehenga - फोटो : instagram
अगर आप दुपट्टे के साथ कंफर्टेबल नही हैं तो केवल स्कर्ट और ब्लाउज को भी चुन सकती हैं। प्राजक्ता कोली की तरह फुल स्लीव और वी नेकलाइन वाले ब्लाउज को प्रिटेंड डिजाइन के हैवी घेर वाले लहंगे के साथ चुनें। साथ में ऑक्सीडाइज्ड नेकपीस इसे बिल्कुल खास और अलग बनाएगा। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed