{"_id":"640d501aedd52a20380221b7","slug":"navratri-2023-do-not-wear-these-type-of-clothes-in-navratri-2023-2023-03-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri 2023 : नवरात्रि में भूल से भी ना पहनें ऐसे कपड़े वरना नाराज हो जाएंगी मां दुर्गा","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Navratri 2023 : नवरात्रि में भूल से भी ना पहनें ऐसे कपड़े वरना नाराज हो जाएंगी मां दुर्गा
Navratri 2023 : चैत्र महीने में मनाई जाने वाली नवरात्रि का इंतजार लोगों को साल भर रहता है। इन्हें साल के सबसे शुभ दिन बताया जाता है, जिस वजह से लोग मां दुर्गा के इन नौ दिनों में ही शुभ काम करते हैं। इसके साथ ही नवरात्रि में लोग सच्चे मन से मां दुर्गा की अराधना करते हैं। माता के इन प्रिय दिनों के लिए कई नियम होते हैं। जैसे कि नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए व्रत उपवास भी रखे जाते हैं। इतना ही नहीं माता की पूजा मे बैठने के लिए कपड़ों को लेकर भी कई नियम हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी होता है।
दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि अगर आप मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं तो कपड़ों से जुड़े कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी होता है। आज हम इसी बारे में आपको बनाने जा रहे हैं। ये सभी को जानना बेहद जरूरी है कि आखिर पूजा के समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
2 of 5
गलती से भी ना पहनें काले कपड़े
- फोटो : instagram
गलती से भी ना पहनें काले कपड़े
अगर आप नवरात्रि की पूजा में शामिल होने जा रही हैं तो गलती से भी काले कपड़े ना पहनें। काले कपड़ों को हिंदू धर्म में अशुभता और नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसी के चलते पूजा के दौरान भूल से भी काले कपड़े ना पहनें। इससे मां दुर्गा नाराज भी हो सकती हैं।
3 of 5
ना पहनें गंदे कपड़े
- फोटो : istock
ना पहनें गंदे कपड़े
इन नौ दिनों में मां दुर्गा की अराधना काफी सच्चे मन से की जाती है। ये संभव नहीं होता कि लोग हर दिन के हिसाब से अलग कपड़े खरीदें। इसलिए आप अपने पुराने कपड़ों को ही अच्छे से धुल कर साफ कर लें। पूजा के दौरान हर कपड़ा साफ-सुथरा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
पूजा के दौरान किसी और के कपड़े ना पहनें
ये बेहद जरूरी है कि जब भी आप पूजा करने बैठें तो आपने अपने खुद के कपड़े पहने हुए हों। अगर आपके पास ज्यादा कपड़े नहीं हैं तो भी अपने एक जोड़ी कपड़े को साफ कर लें, फिर उसे पहनें लेकिन दूसरों के कपड़े पहनने से बचें।
विज्ञापन
5 of 5
ना पहनें चमड़े से बना सामान
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
ना पहनें चमड़े से बना सामान
अगर आप नवरात्रि में मंदिर जाने का सोच रहे हैं तो गलती से भी चमड़े से बना सामान ना पहनें। माना जाता है कि इससे मंदिर की पवित्रता भंग होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि चमड़ा पशुओं की खाल से बनाया जाता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।