Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Navratri 2025 Day 2 Outfit Which Color Dress to Wear Navratri ke Second Day Kaun sa Colour Pahnana Chahie
{"_id":"68d0f6b8e789fbc48d060a12","slug":"navratri-2025-day-2-outfit-which-color-dress-to-wear-navratri-ke-second-day-kaun-sa-colour-pahnana-chahie-2025-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Navratri 2025 Day 2: अगर इस रंग के कपड़े पहनकर की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा तो पूरी होंगी मनोकामनाएं....","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Navratri 2025 Day 2: अगर इस रंग के कपड़े पहनकर की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा तो पूरी होंगी मनोकामनाएं....
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 23 Sep 2025 07:42 AM IST
सार
Navratri 2025 Day 2 Outfit: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन अगर आप उनका प्रिय रंग पहनेंगी तो मां दुर्गा का ये स्वरूप आपसे अवश्य ही प्रसन्न होगा।
विज्ञापन
1 of 5
मां ब्रह्मचारिणी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Navratri 2025 Day 2 Outfit: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो गया है, जिसकी धूम आपको घरों से लेकर मंदिरों में भी दिखाई दे रही है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। बात करें दूसरे दिन की तो नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की अराधना करने से मनोकामना पूरी होती है। मां ब्रह्मचारिणी को ज्ञान, तप और संयम की देवी माना जाता है, इसलिए लोग सच्चे मन से माता के इस स्वरूप की पूजा करके उन्हें प्रसन्न करने का काम करते हैं।
जैसे मां के स्वरूप अलग-अलग हैं, ठीक उसी तरह से उनके प्रिय पकवान और रंग भी अलग-अलग ही हैं। ऐसे में अगर आप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा उनका प्रिय रंग पहन कर करेंगे तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी। मान्यताओं के अनुसार मां ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग प्रिय है। सफेद रंग के कपड़े हर पुरुष और महिला के पास आसानी से मिल भी जाते हैं, इसलिए इसे पहनकर अपना सादगीभरा अंदाज दिखाएं।
2 of 5
सफेद रंग की साड़ी
- फोटो : instagram
सफेद रंग की साड़ी
महिलाएं चाहें तो मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में ऐसी सफेद रंग की साड़ी आपके खूबसूरत अंदाज में चार चांद लगा देगी। यदि आप प्लेन सी साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं तो ऐसी साड़ी का चयन करें, जिसमें सफेद रंग का बेस हो और कुछ हल्का सा प्रिंट हो। ध्यान रखें कि बेस का मलतब यहां है कि सफेद रंग ज्यादा दिखना चाहिए।
3 of 5
सफेद सूट
- फोटो : instagram
सफेद सूट
यदि आपका मन साड़ी पहनने का नहीं है तो इस तरह का सफेद सूट कैरी करें। सफेद रंग का सूट ज्यादातर हर किसी के पास होता है। इसलिए आप इसे पहनकर भी मां ब्रह्मचारिणी की पूजा में शामिल हो सकती हैं। मां ब्रह्मचारिणी सफेद सूट को देखकर अवश्य ही प्रसन्न होंगी। इसे पहनने से आपका लुक भी प्यारा दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूती सफेद कुर्ता पायजामा
- फोटो : instagram
सूती सफेद कुर्ता पायजामा
पुरुषों की बात करें तो इस तरह का कॉटन फैब्रिक का सफेद कुर्ता पायजामा आप पूजा के समय कैरी कर सकते हैं। इस तरह का आउटफिट पूजा के दौरान न सिर्फ अच्छा लगेगा, बल्कि इसे पहनने से आप सहज भी रहेंगे। सूती फैब्रिक होने की वजह से ये उन लोगों के लिए भी अच्छा विकल्प है, जिसे काफी गर्मी लगती है।
विज्ञापन
5 of 5
इंडो वेस्टर्न आउटफिट
- फोटो : instagram
इंडो वेस्टर्न आउटफिट
सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा नहीं पहनना है तो इस तरह का इंडो वेस्टर्न आउटफिट कैरी करें। ऐसा आउटफिट आपके लुक को पूरी तरह से बदल देगा। इसके साथ जैकेट अवश्य पहनें, क्योंकि जैकेट की वजह से ही आपका ये लुक कमाल का लगेगा। इसके साथ पैरों में कोल्हापुरी चप्पल पहनकर अपना लुक पूरी करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।