फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neena Gupta: बेटी के लिए मॉडल बन गईं नीना गुप्ता, 63 की उम्र में दिखीं गजब की स्टाइलिश

Thu, 10 Nov 2022 05:03 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 10 Nov 2022 05:03 PM IST
विज्ञापन
neena gupta in white and black saree with unique design blouse for uunchai promotion
neena gupta - फोटो : instagram

एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपनी एक्टिंग और निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में रहती है। इसके साथ ही उनका फैशन सेंस भी उनकी ही तरह बोल्ड है। वेस्टर्न वियर और एथिनिक दोनों ही कपड़ों को नीना काफी एलिगेंट के साथ कैरी करते दिखती हैं। इन दिनों बेटी मसाबा गुप्ता के लिए वो म्यूज बन गई हैं। डिजाइन मसाबा गुप्ता के कलेक्शन में उनका लुक काफी खूबसूरत दिख रहा है। फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंची नीना गुप्ता ने बेटी के कलेक्शन को कैरी किया था। जिसमे वो काफी स्टाइलिश और गॉर्जियस दिखीं। 

neena gupta in white and black saree with unique design blouse for uunchai promotion
neena gupta - फोटो : instagram

नीना गुप्ता ने इन तस्वीरों को अपने इंस्टग्राम पर साझा किया है। जहां वो सफेद रंग की साड़ी को पहने रेडी हैं। जिस पर काले रंग के बॉर्डर है। सादगीभरी इस सफेद रंग की सा़ड़ी का सारा अट्रैक्शन ब्लाउज है। जो कि काफी स्टाइलिश दिख रहा है। हाफ स्लीव के साथ इस ब्लाउज की नेकलाइन बोल्ड और स्टनिंग दिख रही है। नीना ने इस साड़ी को काफी स्टाइल के साथ कैरी किया है। गले में सिल्वर चोकर नेकपीस और बालों में गजरा खूबसूरत दिख रहा है। जबकि माथे पर बिंदी और पिंक ग्लॉसी लिपस्टिक के साथ मेकअप को पूरा किया गया है। 

neena gupta in white and black saree with unique design blouse for uunchai promotion
neena gupta - फोटो : instagram

इससे पहले भी नीना गुप्ता फैशन डिजाइनर बेटी मसाबा गुप्ता के कलेक्शन को पहने दिख चुकी हैं। लाल रंग के कुर्ते में नीना बेटी के लिए म्यूज बनी दिख रही हैं। जिस पर फ्लोरल प्रिंट बने हैं। वहीं नीना ने इस पलाजो कुर्ता सेट को वेवी कर्ली बालों के साथ पूरा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
neena gupta in white and black saree with unique design blouse for uunchai promotion

63 की उम्र में भी नीना गुप्ता अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं कतराती। फिल्म ऊंचाईयां के प्रमोशन के लिए इंडियन आइडल के सेट पर पहुंची नीना ने पीले रंग के लहंगे को कैरी किया था। जिसका दुपट्टा ड्रेपिंग स्टाइल एलिगेंट दिख रहा है। इस पीले रंग के स्कर्ट और हरे रंग के दुपट्टे और ब्लाउज को हरे रंग के नेकपीस के साथ पेयर किया गया है। जिसमे नीना आकर्षक दिख रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed