फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karisma Kapoor: शादी में शामिल हुई करिश्मा कपूर साड़ी पहन लग रहीं गॉर्जियस

Thu, 10 Nov 2022 04:00 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 10 Nov 2022 04:00 PM IST
विज्ञापन
karisma kapoor perfect wedding guest in ivory saree from manish malhotra in monaco
karisma kapoor - फोटो : instagram

करिश्मा कपूर भले ही पर्दे से दूर हों लेकिन वो हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। अपने स्टाइलिश लुक्स की वजह से वो अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। 48 की उम्र में उनके चेहरे पर ऐसा ग्लो दिखता है कि कम उम्र की एक्ट्रेस भी मात खा जाएं। वहीं करिश्मा कपूर स्लिम फिगर को फ्लांट करने का मौका नहीं छोड़ती हैं। करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट लुक की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। जिसमे वो साड़ी पहने गॉर्जियस दिख रही हैं। 

karisma kapoor perfect wedding guest in ivory saree from manish malhotra in monaco
karisma kapoor - फोटो : instagram

करिश्मा कपूर ने इन तस्वीरों को शादी के फंक्शन से शेयर की है। जहां वो वेडिंग गेस्ट बनकर पहुंची थी। आइवरी शेड की साड़ी में तैयार करिश्मा बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। नेट फैब्रिक की साड़ी पर सिल्वर एंब्रायडरी की गई है। जो साड़ी के बॉर्डर के सात ही पूरी साड़ी पर नजर आ रही है। वहीं इस खूबसूरत सी आइवरी साड़ी के साथ करिश्मा ने फुल स्लीव ब्लाउज को पेयर किया है। जिसकी राउंड नेक डिजाइन खास है। वहीं हैवी एंब्रायडरी वाले ब्लाउज में करिश्मा बेहद गॉर्जियस दिख रही हैं।

karisma kapoor perfect wedding guest in ivory saree from manish malhotra in monaco
karisma kapoor - फोटो : instagram

जिसे उन्होंने हरे रंग के एमरॉल्ड ईयररिंग्स के साथ पेयर किया है। वहीं हाथों में सिल्वर क्लच और खुले बाल उन्हें परफेक्ट वेडिंग गेस्ट बना रहे हैं। करशिमा ने इस साड़ी लुक को पिंक मैट लिपस्टिक और विंग्ड आई लाइनर के साथ पूरा किया है। करिश्मा के गॉर्जियस लुक के आगे भाभी अनीसा मल्होत्रा भी फीकी नजर आ रही हैं। वहीं करिश्मा मोनाको में हो रही शादी के लिए हर बार अपने लुक्स की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
karisma kapoor perfect wedding guest in ivory saree from manish malhotra in monaco
karisma kapoor - फोटो : instagram

प्री वेडिंग पार्टी में ब्लैक कटआउट जंपसूट में भी उनका क्लासी लुक देखने को मिला था। जिसे उन्होंने सुर्ख लाल रंग की लिपस्टिक और हाई स्लीक बन के साथ पेयर किया था। जिसमे वो हर बार की तरह ही गॉर्जियस दिख ऱही थीं। 

विज्ञापन
karisma kapoor perfect wedding guest in ivory saree from manish malhotra in monaco
karisma kapoor - फोटो : instagram

वहीं नीले रंग के कुर्ते में तैयार करिश्मा का लुक भी काफी आकर्षक है। रॉ मैंगो लेबल से लिए कुर्ते को करिश्मा ने मांगटीका और बालों में फूल लगाकर कंप्लीट लुक दिया है। जो शादी के मौके के लिए परफेक्ट दिख ऱहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed