फैशन डिजाइनर के कपड़े कई बार एक से ज्यादा सेलिब्रेटी पहने नजर आ जाते हैं। जिसमें उनका लुक हमेशा की तरह स्टाइलिश होता है और ये तय कर पाना मुश्किल होता है कि कौन ज्यादा बेहतरीन दिख रहा है। इस बार फैशन फेसऑफ में हम लेकर आएं हैं टैलेंटेड और स्टाइलिश सिंगर नेहा कक्कड़ और टेलीविजन शो बेहद 2 की अदाकारा जेनिफिर विंगेट का एक सा स्टाइल। जिसमें दोनों ने वी प्लगिंग नेकलाइन का फ्लोरल गाउन पहना था। दोनों की तस्वीर देख ये कहना मुश्किल है कि किसका स्टाइल बेहतरीन है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
नेहा कक्कड़ और खूबसूरत जेनिफर विंगेट ने पहना एक सा गाउन, देखिए किसका लुक है बेहतरीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायक नेहा कक्कड़ खूबसूरत होने के साथ ही काफी स्टाइलिश भी हैं। उनका स्टाइलसेंस लाजवाब रहता है। टैलेंट शो इंडियन आइडल के सेट पर नेहा कक्कड़ का आकर्षक लुक अक्सर ही नजर आ जाता था। गायकी के इस शो को जज कर रहीं नेहा ने फ्लोरल प्रिंट का वी नेकलाइन का स्लीवलेस गाउन पहना था। जिसको डिजाइनर जूली शाह ने डिजाइन किया है। लाल रंग के खूबसूरत गाउन में थाई स्लिट बनी है।
वहीं बात करें मेकअप की तो नेहा ने स्मोकी आईज के साथ न्यूड लिप्स कैरी किया है। साथ ही मेसी हेयर बन और कानों में ईयररिंग के साथ लुक को पूरा किया गया है। जिसमें वो गजब की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
वहीं बात करें बेहद 2 की एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की तो उन्होंने इस शानदार ड्रेस को एक पार्टी के दौरान पहना था। लाल रंग के इस फ्लोरल गाउन के साथ जेनिफर ने न्यूड लिप्स और मिनिमम मेकअप किया था। वहीं बालों को शार्ट हेयरस्टाइल के साथ कंप्लीट लुक दिया गया था। जिसमें उनका लुक कमाल दिख रहा था।