फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saree For Newly Bride: शादी के बाद ससुराल में पहनें ऐसी साड़ियां, ताकि दिखें सबसे खूबसूरत

Mon, 03 Nov 2025 11:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 03 Nov 2025 11:22 AM IST
सार

Newly Brides Outfit ideas Best Post Wedding: अगर आपकी भी शादी होने वाली है, तो अपने कलेक्शन में कुछ खास साड़ियों को शामिल अवश्य करें।

विज्ञापन
New Brides Outfit ideas Best Post wedding Saree Looks to Shine in Your In Laws House
शादी के बाद ससुराल में पहनें ऐसी साड़ियां - फोटो : अमर उजाला
Newly Brides Outfit Ideas Best Post Wedding: शादी का मौसम शुरू हो चुका है, इसके साथ ही शादी का सीजन भी शुरू हो जाता है। ऐसे में हर दुल्हन चाहती है कि वो शादी के साथ-साथ शादी के बाद अपने ससुराल में भी सबसे खूबसूरत दिखें। इसके लिए लड़कियां पहले से ही खूब नये-नये कपड़े खरीदकर रखती हैं। अगर आप भी शादी के बाद अपने ससुराल में जलवा बिखेरना चाहती हैं तो लेटेस्ट डिजाइन की साड़ियों को खरीदें।


भारतीय परंपरा में साड़ी सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि एक एहसास है जो शालीनता और आकर्षण दोनों को साथ लेकर चलता है। आजकल बाजार में पारंपरिक और मॉडर्न डिजाइनों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है। रोजाना से लेकर पार्टी तक के लिए लिए अब अलग-अलग स्टाइल की साड़ियों का ट्रेंड चल रहा है। तो आइए यहां जान लेते हैं कि नयी दुल्हनों पर किस तरह की साड़ियां कमाल की लगती हैं।

 
New Brides Outfit ideas Best Post wedding Saree Looks to Shine in Your In Laws House
बनारसी सिल्क साड़ी - फोटो : instagram
बनारसी सिल्क साड़ी 

बात जब बनारसी साड़ी की हो, तो इससे बेहतर कोई साड़ी नयी दुल्हनों के लिए हो ही नहीं सकती। शाही और पारंपरिक लुक के लिए बनारसी साड़ी हमेशा ही कमाल की लगती है। ऐसे में आप इस तरह की बनारसी साड़ी कैरी कर सकती हैं। ये आपको हर शहर में अब आसानी से मिल जाएगी।

 
New Brides Outfit ideas Best Post wedding Saree Looks to Shine in Your In Laws House
कांजीवरम साड़ी - फोटो : instagram
कांजीवरम साड़ी

तमिलनाडू की मशहूर कांजीवरम साड़ी अपने आप में सबसे रॉयल मानी जाती है। लड़कियां तो इसे अपने रिसेप्शन तक में कैरी कर लेती हैं। इसकी पहचान इसकी शानदार सुनहरी चमक, गहरे रंगों और विशिष्ट डिजाइन से होती है। इसलिए नयी दुल्हनों पर इस तरह की साड़ियां ही बेहद कमाल की लगती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
New Brides Outfit ideas Best Post wedding Saree Looks to Shine in Your In Laws House
ऑर्गेंजा साड़ी - फोटो : instagram
ऑर्गेंजा साड़ी 

अगर आप सिल्क फैब्रिक से हटकर कुछ खरीदना चाहती हैं तो ऑर्गेंजा साड़ी से बेहतर कुछ हो नहीं सकता। ये साड़ियां काफी हल्की और एलीगेंट होती हैं। ये देखने में जितनी खूबसूरत होती हैं, उतना ही उन्हें साभालना मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑर्गेंजा साड़ी काफी हल्की होती हैं। अगर आपको साड़ी पहनना अच्छी तरह आता है, तो इस डिजाइन का चयन करें। 

 
विज्ञापन
New Brides Outfit ideas Best Post wedding Saree Looks to Shine in Your In Laws House
पटोला साड़ी - फोटो : instagram
पटोला साड़ी 

नयी दुल्हनों पर अक्सर चटक रंगों की साड़ियां ही कमाल की लगती हैं। ऐसे में अपने कलेक्शन में पटोला साड़ी को शामिल करें। पटोला साड़ियों में रंगों का अनोखा संगम होता है, जिस कारण से नयी दुल्हनों पर ये खूब जचती हैं। ये साड़ियां थोड़ी महंगी जरूर आती है, लेकिन इन्हें जब आप पहनेंगी तो आपका लुक एकदम अलग दिखेगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed