{"_id":"61cab95613853b3180105d17","slug":"new-year-2022-fashion-style-in-trend-may-rule-this-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2022: नए साल में नहीं खत्म होगा इन कपड़ों का ट्रेंड, लिस्ट में रहेंगे शामिल","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
New Year 2022: नए साल में नहीं खत्म होगा इन कपड़ों का ट्रेंड, लिस्ट में रहेंगे शामिल
साल 2021 खत्म होने वाला है। साथ ही इस साल फैशन में बहुत सारे बदलाव देखने को मिले। लॉकडाउन की वजह आरामदायक कपड़ों का ट्रेंड देखने को ज्यादा मिला। वर्क फ्राम होम के दौर में लगातार लोगों की यहीं पसंद बनी रही। ऐसे में देखना है कि साल 2022 में किस तरह का ट्रेंड सामने आता है।
सालों से चली आ रहीं स्किन टाइट जींस का चलन बदल चुका है। अब ब्वॉयफ्रेंड जींस यानी ढीली-ढाली जींस लड़कियों की पहली पसंद बन चुकी है। ऑफिस जाने के लिए भी स्ट्रिक्ट फार्मल की जगह नार्मल कपड़ों ने ले ली है।
साल 2022 में लोगों की आदत आरामदायक कपड़ों की हो गई है। ऐसे में लोग ऑफिस भले ही जाएंगे लेकिन वहां भी कंफर्ट को तरजीह देंगे। जिसमे ब्वॉयफ्रेंड और मॉम जींस के साथ ही वाइड लेग पैंट, फ्लेयर्ड के साथ ही पलाजो पैंट्स का चलन जमकर रहेगा।
साल 2021 में लैक्मे फैशन वीक के दौरान डिजाइनर्स में खूब पेस्टल कलर्स और कलर ब्लॉक प्रिंट का फैशन दिखाया था। वहीं इस साल कलर ब्लॉक के साथ ही एनिमल प्रिंट्स भी चल में हो सकते हैं। ऐसे में देखना होगा कि डिजाइनर्स किस प्रिंट को ज्यादा तरजीह देते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
लैक्मे फैशन वीक 2021
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके साथ ही लोग डार्क कलर्स को पसंद कर सकते हैं। इस साल की तरह ही आने वाले साल में लोग को-आर्ड सेट यानी ऊपर और नीचे के एक जैसे कपड़े और कलर को ज्यादा पसंद करेंगे। वहीं बात करें पार्टीज की तो एक्सेसरीज में हल्की ज्वैलरी ट्रेंड में रहेगी। साथ ही सितारों वाली जड़ावट पार्टी के कपड़ों के लिए चलन में बरकरार रहेगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।