New Year 2025 Makeup Ideas: नया साल अपने साथ ढेरों खुशियां और उम्मीदें लेकर आता है। ऐसे में हर कोई नए साल का स्वागत काफी उत्साह के साथ करता है। ऐसे में ज्यादातर लोग नए साल के उपलक्ष्य में पार्टी करते हैं। इन पार्टियों में लड़के तो कूल लुक कैरी कर लेते हैं, लेकिन महिलाओं के सामने ये बड़ी दिक्कत होती है कि वो कैसे कपड़े पहनकर पार्टी में जाएं और कैसा मेकअप करें। आउटफिट का चयन करने के बाद महिलाएं कैसा मेकअप करें, इस सवाल से जूझती रहती हैं।
New Year 2025 Makeup Ideas: न्यू ईयर पार्टी के लिए मेकअप आइडिया, सही स्टेप्स अपनाकर लगेंगी एकदम हिरोइन सी
न्यू ईयर पार्टी के लिए मेकअप करते समय आप ग्लैमरस और आकर्षक दिखने के लिए इन मेकअप टिप्स को अपना सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेस मेकअप
मेकअप करना चाह रहे हैं तो सबसे पहले चेहरे को क्लीन करें और मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके बाद प्राइमर का इस्तेमाल करें ताकि मेकअप लंबे समय तक टिके। प्राइमर के इस्तेमाल के बाद अपनी स्किन टोन से मेल खाता हुआ फाउंडेशन लगाएं और इसे अच्छी तरह से ब्लेंड करें। कंसीलर से डार्क सर्कल्स और दाग-धब्बों को कवर करें।, ताकि आपका मेकअप अच्छा दिखे।
ऐसे करें आंखों का मेकअप
न्यू ईयर पार्टी के लिए अगर अलग सा लुक कैरी करना चाहती हैं तो ब्लैक या सिल्वर स्मोकी आई लुक बेहद स्टाइलिश लगता है। इसके अलावा चाहें तो गोल्ड, सिल्वर या शिमरी आईशैडो लगाएं जो आपके आउटफिट से मेल खाता हो। आईलाइनर से कैट आई या विंग्ड आई लुक बनाएं। आखिर में मस्कारा लगाकर अपनी लैशेस को वॉल्यूम दें।
World Saree Day 2024: क्या है कांजीवरम और बनारसी साड़ी में अंतर ? खरीदने से पहले जान लें
हाइलाइटर और कंटूरिंग
आईमेकअप कंप्लीट करने के बाद चेहरे के हाइलाइट पॉइंट्स (गाल की हड्डी, नाक की टिप और भौहों के नीचे) पर हाइलाइटर लगाएं। इसके साथ ही हल्का कंटूरिंग करके चेहरे को डिफाइन करें। ताकि आपका चेहरा शार्प लगे।
लिपस्टिक
अपने पार्टी लुक को बोल्ड और ग्लैमरस लुक के लिए रेड, बरगंडी या प्लम कलर की लिपस्टिक चुनें। लिपस्टिक का रंग आईमेकअप के हिसाब से ही चुनें। यानी कि अगर आंखों का मेकअप डार्क है तो न्यूड शेड्स चुनें।