फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2025 Party Outfit Ideas: 1 जनवरी की पार्टी के लिए आउटफिट आइडिया, मिलेगी खूब तारीफ

Mon, 30 Dec 2024 12:44 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 30 Dec 2024 12:44 PM IST
सार

1 जनवरी की पार्टी के लिए आपका आउटफिट उस पार्टी की थीम, जगह और मौसम पर निर्भर करता है। हम यहां आपको नए साल की पार्टी के लिए आउटफिट आइडिया देने जा रहे हैं।  

विज्ञापन
New Year 2025 Party Outfit Ideas Trendy Party Outfit Ideas Fashion Tips in Hindi
1 जनवरी की पार्टी के लिए आउटफिट आइडिया - फोटो : Adobe stock

New Year 2025 Party Outfit Ideas: नए साल के मौके पर हर जगह जश्न का माहौल होता है। जगह-जगह पार्टियों का आयोजन होता है, जिसमें लोग पास खरीद कर भी शामिल होने जाते हैं। इस पार्टी में खूबसूरत दिखना हर लड़की की चाह होती है। इसलिए लड़कियां इसके लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी की एक्ट्रेस से टिप्स लेकर खरीदारी करती हैं।



यदि आप भी नए साल की पार्टी जा रही हैं लेकिन कपड़ों को लेकर संशय में हैं तो यहां हम आपको यहां नए साल की पार्टी के लिए आउटफिट आइडिया देने जा रहे हैं। आपको इस लेख में दिन से लेकर रात की पार्टी के लिए आउटफिट आइडिया मिल जाएंगे। इनसे टिप्स लेकर आप अपना पार्टी लुक अच्छे से क्रिएट कर सकती हैं। 

New Year 2025 Party Outfit Ideas Trendy Party Outfit Ideas Fashion Tips in Hindi
फ्लोरल मिडी - फोटो : instagram

फ्लोरल मिडी

यदि आप दिन की पार्टी में कहीं जा रहीं हैं तो फ्लोरल मिडी कैरी कर सकती हैं। इस तरह की फ्लोरल ड्रेस के साथ अपने बालों को कर्ल करके खुला रखें। सॉफ्ट कर्ल आपके बालों के साथ-साथ आपके लुक को भी खूबसूरत बनाएगा। इसके साथ मेकअप हल्का ही रखें, क्योंकि ऐसी ड्रेस के साथ हैवी मेकअप अच्छा नहीं लगता। 

New Year 2025 Party Outfit Ideas Trendy Party Outfit Ideas Fashion Tips in Hindi
ब्लैक ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन - फोटो : instagram

ब्लैक ऑफ शोल्डर बॉडीकॉन

यदि आप पार्टी में ग्लैमरस लुक कैरी करने का प्लान कर रही हैं तो आलिया भट्ट के जैसी ब्लैक ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी करें। ऐसी ड्रेस पहनकर आप पार्टी में चार चांद लगा सकती हैं। बस ध्यान रखें कि इसके साथ बालों को बांध लें, ताकि आपकी ड्रेस पूरी दिखे। बालों में आप पोनीटेल या फिर बन बना सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2025 Party Outfit Ideas Trendy Party Outfit Ideas Fashion Tips in Hindi
ब्लैक ड्रेस विद डेनिम जैकेट - फोटो : instagram

ब्लैक ड्रेस विद डेनिम जैकेट

ब्लैक रंग की ड्रेस के साथ यदि आप डेनिम जैकेट पहनेंगी तो आपका लुक क्यूट दिखेगा। इसके साथ जो बैग कैरी करें, वो भी मैचिंग का ही होना चाहिए। डेनिम जैकेट के साथ भी बालों को खुला रख के सॉफ्ट कर्ल्स करें। 

विज्ञापन
New Year 2025 Party Outfit Ideas Trendy Party Outfit Ideas Fashion Tips in Hindi
स्लिट ड्रेस - फोटो : instagram

स्लिट ड्रेस

दिन की पार्टी के लिए ऐसी स्लिट ड्रेस भी काफी परफेक्ट रहेगी। खासतौर पर यदि आप नए साल के दिन कहीं दिन में घूमने जा रही हैं तो ऐसी ड्रेस का चयन करें। इसके साथ पैरों में स्लीपर्स ही पहनें। फ्लैट चप्पलें आपके इस ड्रेस लुक को प्यारा बनाएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed