Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
Newly Bride Wear Bandhani Print Saree to Look Beautiful Like Alia Bhatt to Sara Ali Khan
{"_id":"62cbc58a76b8b95345301927","slug":"newly-bride-wear-bandhani-print-saree-to-look-beautiful-like-alia-bhatt-to-sara-ali-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fashion Tips: नई-नवेली दुल्हन बांधनी प्रिंट की साड़ी में लगेंगी खूबसूरत, आलिया भट्ट-जान्हवी कपूर के लुक से लें टिप्स","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Fashion Tips: नई-नवेली दुल्हन बांधनी प्रिंट की साड़ी में लगेंगी खूबसूरत, आलिया भट्ट-जान्हवी कपूर के लुक से लें टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बांधनी प्रिंट साड़ी
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी की रस्मों के लिए तो हर लड़की नए आउटफिट बनवाती हैं। लेकिन शादी के बाद नई नवेली दुल्हन के रूप में भी जरूरी है खूबसूरत कपड़ों का चुनाव। जिससे कि चेहरे पर दुल्हन वाला नूर बना रहे। अगर आपकी नई शादी हुई है और सावन के महीने में सजधज कर पूजा करना चाहती हैं तो बांधनी प्रिंट की साड़ी को जरूर ट्राई करें। नई नवेली दुल्हन के ऊपर ये प्रिंट काफी खूबसूरत लगता है। अगर आप इस तरह की साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं तो आलिया भट्ट से लेकर सारा अली खान और जान्हवी कपूर जैसी यंग एक्ट्रेस के लुक से टिप्स ले सकती हैं।
2 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट की शेडेड बांधनी प्रिंट
आलिया भट्ट फिल्म के प्रमोशन के दौरान काफी सारी साड़ी के साथ नजर आईं थीं। जिसके लुक को देख स्टाइल टिप्स ली जा सकती है। आलिया भट्ट ने लाल, नारंगी और पीले रंग की शेड वाली इस साड़ी को खूबसूरत लाल रंग के स्लीवलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया था। जिसके साथ माथे पर छोटी सी बिंदी और कानों में गोल्डन झुमके बिल्कुल परफेक्ट लग रहे थे। अगर आप त्योहारों के सीजन में रेडी होना चाहती हैं तो ये लुक आप आसानी से रिक्रिएट कर सकती हैं।
3 of 5
bandhani saree
- फोटो : instagram
सारा अली खान
सारा अली खान वैसे तो बहुत कम मौकों पर साड़ी पहने दिखती हैं। लेकिन उनकी ये पीली बांधनी प्रिंट की साड़ी एवरग्रीन है। जिसे कोई भी लड़की कॉपी कर सकती है। पीले बांधनी प्रिंट के साडी के साथ गुलाबी ब्लाउज और मैचिंग का पाउच काफी खूबसूरत लुक दे रहा था। वहीं मिनिमम मेकअप और पिंक मोजरी के साथ सारा ने इस साड़ी को कंप्लीट लुक दिया था। जिसे आप त्योहारों के सीजन में या नई नवेली दुल्हन के रूप में आसानी से पहन सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बांधनी प्रिंट
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी के बाद वैसे भी थोड़ा सा ब्राइट कलर काफी जंचते हैं। ऐसे में आप इस तरह के कलर को बेझिझक पहन सकती हैं। वहीं अगर आप लाल या पीले से हटकर ट्राई करना चाहती हैं। तो जान्हवी कपूर की बांधनी प्रिंट की इस पिकॉक ग्रीन कलर की साड़ी को चुने। जिसे स्लीवलेस ब्लाउज के साथ जान्हवी ने मैच किया है। वहीं गले में चोकर नेकपीस न्यूली वेड ब्राइड के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
विज्ञापन
5 of 5
बांधनी प्रिंट साड़ी
- फोटो : instagram
माधुरी दीक्षित की तरह सिंपल सी लाइट वेट बांधनी प्रिंट साडी के साथ चांदबाली और हाफ स्लीव ब्लाउज को पेयर करें। ये काफी खूबसूरत लुक देगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।