निया शर्मा ने अपने अंदाज से अलग ही पहचान बनाई है। निया किसी भी तरह का आउटफिट पहन लें, वे बेहद दिलकश दिखाई देती हैं। निया ने अपने लेटेस्ट लुक में वाइट ब्राइडल आउटफिट पहना है, जो कि बहुत ही खूबसूरत है और निया इसमें एक से बढ़कर एक पोज भी दे रही हैं। यह फोटोशूट उन्होंने वेडिंगवोव्स डॉट इन के लिए किया है। प्रशंसकों को उनका यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है। अगली स्लाइड्स से देखिए निया का यह नया लुक।
निया के इस नए आउटफिट से नहीं हटेंगी निगाहें, लुक है एकदम जबरदस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रेस है बहुत खास
निया ने इस फोटोशूट के लिए सफेद रंग का ब्राइडल लहंगा पहना हुआ है। लहंगे का ब्लाउज और स्कर्ट दोनों ही सफेद हैं। पूरे स्कर्ट पर खूबसूरत सा वर्क किया हुआ है। ब्लाउज स्लीवलेस होने के साथ ही गहरे गले वाला है। इसके साथ निया ने पीछे से सिर पर सफेद कलर का ही दुपट्टा डाला हुआ है जिसकी बॉर्डर पर लेस है।
लग रही हैं बॉसी लेडी
निया ने दुल्हनों के सामान्य पोज से जुदा पोज इस तस्वीर में दिया है। वे पांवों को दूर-दूर रखकर कुर्सी पर बैठी हैं। एक्सप्रेशन भी एकदम परफेक्ट लग रहे हैं। पैरों में सफेद रंग की बेली पहनी हैं और आकर्षक सी जूलरी भी है। निया के लहंगे में खूब घेर है। निया के हाथों में बड़ी सी अंगुठी भी बहुत अच्छी लग रही है।
निया का जबरदस्त फोटोशूट
निया का यह फोटोशूट इतना खास है कि एकबार में तो इसपर से निगाहें हटाई ही नहीं जा सकती है। उनके बाल, उनका मेकअप भी बहुत अच्छा लग रहा है। बालों का जुडा बनाया हुआ है और आगे दोनों तरफ से पतली लटें निकाल रखी है। डार्क लिपस्टिक उनपर बहुत अच्छी लग रही है। आई मेकअप भी बहुत अच्छा है।
निया का यह परफेक्ट फोटोशूट अमित खन्ना फोटोग्राफी द्वारा किया गया है। उनका मेकअप और हेयर स्टाइलिंग नेहा महाजन ने किया है। वेडिंगवोव्स की कवर स्टोरी के लिए किया गया यह फोटोशूट एकदम लाजवाब है। प्रशंसक इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।