{"_id":"5f3e6520bb1283521d649d82","slug":"nita-ambani-elegant-look-in-her-wedding-isha-copied-her-mother-royal-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशा अंबानी ने दुल्हन बनने के लिए मां से लिए थे टिप्स, सालों पहले नीता अंबानी का ये था ब्राइडल लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
ईशा अंबानी ने दुल्हन बनने के लिए मां से लिए थे टिप्स, सालों पहले नीता अंबानी का ये था ब्राइडल लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 20 Aug 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
isha ambani
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ईशा अंबानी की भव्य शादी को आज भी लोग याद करते हैं। देश ही दुनियाभर में इस शाही शादी की चर्चा थी और दुनियाभर के दिग्गज लोग इस शादी में शामिल होने के लिए आए थे। वहीं दुल्हन बनीं ईशा अंबानी किसी राजकुमारी की तरह तैयार थीं। शादी के लिए तैयार ईशा अंबानी बिल्कुल मां नीता अंबानी जैसी दिख रही थीं। वहीं मां नीता अंबानी की शादी की तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि बेटी ईशा ने मां के ब्राइडल लुक से काफी टिप्स ली थी।
2 of 5
isha ambani
- फोटो : instagram
वैसे तो ईशा अंबानी की शादी के लुक को कंप्लीट करने के लिए स्टाइलिस्ट और डिजाइनर थे। ईशा ने अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइन किया हैवी वर्क वाला एंब्रायडरी आईवरी और गोल्ड लहंगा पहना था। लेकिन इस लुक को पूरा करने के लिए ईशा ने मां के दुल्हन के जोड़े को चुना था।
3 of 5
nita ambani wedding
- फोटो : instagram
नीता अंबानी की शादी की तस्वीरों में नीता दुल्हन बनीं बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं उनका लुक हमेशा की तरह एलिगेंट है। बांधनी वर्क की लाल और सफेद रंग की साड़ी चुनी थीं। जिसके बॉर्डर पर जरी का वर्क किया गया था। वहीं ब्लाउज भी मैचिंग बांधनी वर्क का है। जिसकी स्लीव पर घुंघरू का वर्क किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nita ambani
जिसे नीता ने गहरे रंग की लिपस्टिक, काजल और माथे पर प्लेन बिंदी के साथ पूरा किया था। वहीं हाथों में चूड़ियों के साथ मांगटीका और नथ के साथ इस लुक को पूरा किया था। वहीं ईशा अंबानी ने मां के लुक से इंस्पिरेशन लेकर मां की साड़ी के हिस्से को अपने लहंगे के साथ एड किया था।
विज्ञापन
5 of 5
isha ambani
- फोटो : social media
मां की तरह ही ईशा अंबानी ने लुक को सिंपल और एलिगेंट रखा था। यहां तक की नीता अंबानी की तरह ही ईशा ने मांगटीका और नथ भी बिल्कुल सिंपल पहनी थी। जिसमें उनका लुक रॉयल नजर आ रहा था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।