{"_id":"6087c2e55cd01661444a3834","slug":"nora-fatehi-airport-look-in-black-corset-top-with-white-blazer-and-jeans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोरा फतेही का एयरपोर्ट पर दिखा जलवा, पहना ऐसा टॉप कि सब देखकर हो गए हैरान","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
नोरा फतेही का एयरपोर्ट पर दिखा जलवा, पहना ऐसा टॉप कि सब देखकर हो गए हैरान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोरा फतेही हर दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं। फिर वो चाहे रिएलिटी शो में डांस की परफार्मेंस को लेकर या फिर आउटिंग की वजह से। हर बार जब वो घर से बाहर निकलती हैं तो इस बात का खास ध्यान रखती हैं कि उनके पर्स से लेकर फुटवियर तक की चर्चा बनी रहे। इस बार भी जब वो एयरपोर्ट पर पहुंची तो उनका पूरा लुक सुर्खियों में आ गया।
2 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम
वैसे तो नोरा अपने डांस मूव्स की वजह से हमेशा ही लाइमलाइट में रहती हैं। लेकिन उनकी ड्रेसेज भी खास होती है। एयरपोर्ट पर भी उनकी अदाएं साफ नजर आ रही थीं। ब्लू डेनिम स्ट्रेट फिट जींस के साथ काले रंग के पारदर्शी टॉप को पहन रखा था। जिसकी वी डीप नेकलाइन उनके लुक में बोल्डनेस ऐड करने के लिए काफी दिख रही थी।
3 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं दूसरी तरफ ट्रेवेल के दौरान कंफर्ट का ध्यान रखते हुए नोरा ने इस खास पारदर्शी टॉप के साथ सफेद रंग के ब्लेजर को मैच किया था। जो उनके हॉटनेस और बोल्ड लुक को बैलेंस करने का काम कर रहा था। जिससे उनका एयरपोर्ट लुक बिल्कुल क्लासी और स्टाइलिश नजर आ रहा था। जबकि नोरा ने इस पूरे लुक के साथ ब्राउन कलर के पम्प्स मैच किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम
नोरा ने इस लुक को और भी ज्यादा हाईलाइट करने के लिए गुच्ची की बेल्ट ऐड की थी। जो उनके कर्व्स को अच्छे से हाईलाइट कर रही थी। जबकि साथ में लिया ब्राउन हैंडबैग उनके लुक को पूरा करने के लिए काफी दिख रहे थे। हां ये बात अलग है कि नोरा के इस लुक को देख ऐसा लग रहा था कि वो ट्रैवेलिंग की बजाय किसी ऑफिस मीटिंग के लिए रेडी हुई हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नोरा फतेही
- फोटो : इंस्टाग्राम
हां ये बात अलग है कि उनका ये लुक हर एंगल से कमाल का दिख रहा था। लेकिन इसे एयरपोर्ट लुक के रूप में परफेक्ट कहना सही नही होगा। क्योंकि ट्रेवेलिंग के लिए जरूरी है कि कपड़े कंफर्टेबल और स्टाइलिश के कॉम्बो में हो। वहीं नोरा के इस लुक में रीविलिंग टॉप को देख बहुत सारे सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल भी किया। हालांकि ट्रोलर्स की बातों का नोरा फतेही पर कम ही असर होता है। और वो इस लुक के साथ पूरी अदाओं के साथ नजर आ रही थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।