फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोतियों वाले ब्लाउज को पहन किसी महारानी से कम नहीं लग रहीं नोरा फतेही, तस्वीरें सामने आते फैंस हो गए लट्टू

Tue, 26 Jan 2021 09:18 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 26 Jan 2021 09:18 AM IST
विज्ञापन
nora fatehi ditch fabric wear pearl blouse look regal in vintage look
नोरा फतेही - फोटो : instagram

नोरा फतेही का अंदाज हर दिन खास होता जा रहा है। पिछले दिनों दुबई पहुंची नोरा जहां अरब की सुंदरी बन कफ्तान ड्रेस में इतराती दिख रही थीं। वहीं हाल ही सोशल मीडिया पर आया उनका विंटेज लुक हर किसी का दिल चुरा रहा है। मशहूर डिजाइनर अबु जानी संदीप खोसला के खास कलेक्शन के लिए नोरा ने मोतियों का ब्लाउज पहन रखा था। जिसमे वो सल्ट्री अवतार में तो दिख ही रही थीं। वहीं उनका पूरा लुक किसी महारानी की तरह दिख रहा था। तो आगे की स्लाइड में देखिए नोरा की खूबसूरत तस्वीरें।

nora fatehi ditch fabric wear pearl blouse look regal in vintage look
नोरा फतेही - फोटो : instagram

नोरा हर लुक में कहर ढाती हैं। फिर वो चाहे उनका वेस्टर्न कपड़ों में सेक्सी लुक हो या फिर देसी इंडियन कपड़ों में लुक। हर बार की तरह इस बार भी नोरा की तस्वीरों पर फैंस मर मिटे हैं। मोतियों की डिजाइन वाले स्टेटमेंट ब्लाउज के साथ सफेद रंग की जामदानी साड़ी और ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में वो किसी महारानी की तरह दिख रही हैं। वहीं उनका विंटेज लुक हर किसी का दिल लुभा रहा है। 

nora fatehi ditch fabric wear pearl blouse look regal in vintage look
नोरा फतेही - फोटो : instagram

गहरे रंग की लिपस्टिक और बालों को खास अंदाज में कर्ल किया गया है। वहीं इस स्टेटमेंट ब्लाउज को क्रिस्टल के चोकर नेकपीस के साथ टीमअप किया गया है। ये सारी चीजें नोरा के लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रही हैं। वहीं नोरा की ये तस्वीर बॉलीवुड की एक्ट्रेस मधुबाला की याद दिला रही है जो कि मोतियों की ज्वैलरी से बेहद लगाव रखती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
nora fatehi ditch fabric wear pearl blouse look regal in vintage look
नोरा फतेही - फोटो : instagram

वैसे नोरा का ये पहला लुक नही है जो इस तरह से वायरल हो रहा है। एक दिन पहले ही नोरा ने काले रंग के थाई हाई स्लिट मखमली गाउन के साथ तस्वीर साझा की थी। जिसकी फुल स्लीव और बॉडीकॉन लुक नोरा की कर्वी फिगर को फ्लांट करने के लिए काफी दिख रहा था। 

विज्ञापन
nora fatehi ditch fabric wear pearl blouse look regal in vintage look
नोरा फतेही - फोटो : Nora Fatehi Instagram

वहीं नोरा इस गाउन में हमेशा की तरह अपनी खूबसूरती और ग्लैमर का तड़का लगाना नहीं भूलती दिख रहीं। इस बात का सबूत ये तस्वीरें हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed