{"_id":"5f72e2828ebc3e9b7361246c","slug":"nora-fatehi-latest-photoshoot-bold-look-in-purple-hair","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नोरा फतेही बन गई हैं फैंस के दिलों की धड़कन, हर तस्वीर पर देते हैं यूं कमेंट","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
नोरा फतेही बन गई हैं फैंस के दिलों की धड़कन, हर तस्वीर पर देते हैं यूं कमेंट
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 29 Sep 2020 02:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोरा फतेही बॉलीवुड की हॉटेस्ट गर्ल बन गई हैं। फैंस उन्हें इतना पसंद कर रहे हैं कि नोरा की हर तस्वीर को लाइक करते हैं। पिछले दिनों इंडियन अवतार में साड़ी पहने नोरा ने सबका दिल लूटा था। अब एक बार फिर नोरा के लेटेस्ट फोटोशूट पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। वैसे भी नोरा का स्टाइल सेंस उनके डांस जैसा ही कमाल है। ग्लैमरस ड्रेस से लेकर साड़ी तक में फैंस तारीफ करते नहीं थकते।
2 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
एक दिन पहले ही नोरा ने अपने ग्लैमरस फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो गुलाबी बालों में बिल्कुल अतरंगी लुक में नजर आ रही हैं। लेकिन नोरा की खूबसूरती को देख फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। नोरा ने मैगजीन के कवर के लिए ये खास फोटोशूट करवाया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। हालांकि इन तस्वीरों को सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट मेनका हरिसंघानी ने भी शेयर किया है।
3 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
मैगजीन के कवर शूट के लिए पर्पल थीम वाले लुक में नोरा खुद भी तैयार हैं। बालों की पर्पल कलर से रंगा गया है। वहीं एक तस्वीर में नोरा ने बॉ़डीसूट पहना है। बॉडीकॉन इस बॉडीसूट के साथ ट्रांसपैरेंट फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी मदद से रफल लुक देते हुए इस फैब्रिक की लांग ट्रेन बनाई गई है। नोरा की इस गॉर्जियस ड्रेस को Nadya Dzyak ने डिजाइन किया है। इस डिजाइनर को मॉडर्न कपड़ों को आर्टिस्टिक लुक देने में माहिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
वहीं दूसरी तरफ एक अन्य तस्वीर में बैठक पोज दे रहीं नोरा ने गॉर्जियस सीक्वंस ड्रेस पहन रखी है। फेदर स्कर्ट के साथ टॉप को हॉल्टर नेक शेप दिया गया है। वहीं फेदर स्कर्ट के साथ लांग टेल भी ऐड की गई है। सिल्वर ग्रे कलर के साथ पिंक के कांबिनेशन के साथ बालों को भी नोरा ने पिंक कलर का लुक दे रखा है। जिसके साथ सिर पर लगाया हेडगियर भी कमाल का है।
विज्ञापन
5 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
नोरा के इस यूनिक लुक को देख फैंस कमेंट कर रहे हैं और फायर इमोजी के साथ अपनी भावनाएं शेयर कर रहे हैं। वहीं नोरा के इस हटके लुक की तस्वीरों को फैंस काफी तेजी से वायरल भी कर रहे हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।