लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 07 Jan 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोरा फतेही का हर अंदाज दिलकश होता है। अभी हाल ही में वो मुंबई में स्पॉट हुईं तो फैंस उनकी ड्रेस और अदा देख क्रेजी हो गए। नोरा दरअसल, फिल्म मेकर रमेश तोरानी के घर के बाहर नजर आईं। इस दौरान उनकी पारदर्शी ड्रेस ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
2 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram fan page
नोरा फतेही वैसे तो हमेशा ही अपने कमाल के ड्रेसिंग सेंस के लिए हर किसी की तारीफ लूटती हैं। ऐसे में इस बार जब वो काम के सिलसिले में घर से बाहर निकलीं तो फिर स्टाइल के मामले में कैसे पीछे रहतीं। नोरा ने पर्पल रंग की पारदर्शी कपड़े की खूबसूरत सी फ्रॉक पहन रखी थी। जिसके नीचे सफेद रंग की बस्टियर साफतौर पर नजर आ रही थी। वहीं इस ड्रेस के क्यूट प्रिंट और फ्रिल डिजाइन इसे खूबसूरत बना रहे थे।
3 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram fan page
वहीं नोरा ने इस क्यूट सी ड्रेस को न्यूड शेड के पम्प्स के साथ मैच किया था। जबकि नोरा इस बार जमकर मेकअप किए हुए दिखीं। ड्यूई फाउंडेशन बेस के साथ पिंक लिपस्टिक और आंखों में कोहल लुक के लिए ढेर सारा काजल लगा रखा था। वहीं स्ट्रेट बाल नोरा की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram fan page
नोरा की इतने खूबसूरत लुक की तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गईं। वहीं मिस फतेही का हाथों में लिया बैग भी कुछ कम खास नही है। YSL ब्रांड का ये बैग जिसकी कीमत एक वेबसाइट के मुताबिक करीब 1,79,103 रुपये है। जिसे जान नोरा के फैंस भी हैरान है।
विज्ञापन
5 of 5
nora fatehi
- फोटो : instagram
नोरा फतेही लगातार अपने डांस मूव्स से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ाती हैं। पिछने दिनों उनका मशहूर गायक गुरु रंधावा के साथ गाना नाच मेरी रानी रिलीज हुआ था। जिसमे एक बार फिर नोरा ने अपने डांस का जलवा दिखाया था। वैसे नोरा इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं और उनके साझा किए हर वीडियो को लाखों व्यूज मिलते हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।