प्रियंका चोपडा़ ग्रैमी अवार्ड शो के दौरान अपने कपड़ों की वजह से बहुत ज्यादा चर्चा में हैं। दरअसल, ग्रैमी इवेंट के दौरान प्रियंका ने राल्फ एंड रूसो का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना था। जिसकी प्लंगिंग नेकलाइन पेट तक थी। प्रियंका की तस्वीरों को देखते ही सोशल मीडिया पर लोग उनके बारे में चर्चा करने लगे और कुछ यूजर कमेंट भी करने लगे। हांलाकि ऐसा पहली बार नहीं है कि प्रियंका ने इतने बोल्ड कपड़े पहने हैं। इसके पहले भी विदेश में प्रियंका ने अपने डीप नेकलाइन और थाई हाई स्लिट ड्रेसेज से सबको चौंकाया है। आगे की स्लाइड में देखिए प्रियंका चोपड़ा की कुछ बेहद बोल्ड ड्रेस।
ग्रैमी अवार्ड से पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने पहनी हैं बेहद बोल्ड ड्रेस, यूजर कर चुके हैं ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के मौके पर पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने पिंक कलर का गाउन पहना था। जिसको डिजाइनर पिट बो ने डिजाइन किया है। इस स्टनिंग गाउन की स्टाइल भी बेहद बोल्ड है कमर से कट्स वाले इस गाउन में प्रियंका का क्लीवेज साफ नजर आ रहा है।
गोल्डेन ग्लोब अवार्ड के बाद पति निक जोनस के साथ डिनर डेट पर गई प्रियंका चोपड़ा काले और हरे रंग का ट्रांसपैरेंट कपड़ा भी कुछ कम बोल्ड नहीं था। काले रंग के टॉप के साथ नीचे की ओर लगा हुआ कपड़ा बिल्कुल ही पारदर्शी था। जिसमें वो एक बार तो Oops मोमेंट का शिकार होने से भी बचीं थीं।
प्रियंका चोपड़ा अपने लुक और स्टाइल के साथ हमेशा ही प्रयोग करती रहती हैं और उनके बोल्ड अवतार नजर आते रहते हैं। पति निक जोनस के डाक्यूमेंट्री रिलीज के मौके पर फ्रंट कट थाई हाई स्लिट गाउन की कट्स भी कुछ ज्यादा ही थी। हांलाकि इस कट्स वाले गाउन के साथ प्रियंका ने नेट का वियर पहन रखा था।
प्रियंका चोपड़ा अक्सर ही विदेश में बोल्ड लुक में नजर आ जाती हैं। सफेद रंग के पैंट सूट को बिना शर्ट के कैरी किया गया है। साथ ही इस सूट का नेकलाइन भी बहुत ही डीप है जिसमें उनका क्लीवेज नजर आ रहा है।