फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नुसरत भरूचा ने सफेद कपड़ों के साथ कर दी ये गलती, कहीं आप भी ना कर दें ऐसी भूल

Thu, 03 Jun 2021 06:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 03 Jun 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
nushrat bharucha spotted in white kurta pajama did mistake with light color clothes
nushrat bharucha - फोटो : instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस फैशनेबल दिखने के लिए हमेशा ही स्टाइलिश कपड़ों का सहारा लेती हैं। ऐसे में कई बार ये ऊप्स मोमेंट का शिकार भी हो जाती हैं। हालांकि कई मौकों पर ये हसीनाएं भी खुद को बिल्कुल ही साधारण कपड़ों में रखती हैं। जिससे की फैशन के अलावा कंफर्ट को तरजीह दी जा सके। बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा भी बोल्ड और स्टाइलिश कपड़ों में अक्सर ही नजर आती हैं। फिर वो चाहे उनका कोई फोटोशूट हो या फिर किसी अवॉर्ड शो में शिरकत करनी हो। हर बार वो ग्लैमरस इमेज को ध्यान में रखकर ही कपड़ों का चुनाव करती हैं। हालांकि बड़े पर्दे पर कई बार उनका सीधी-सादी लड़की वाला अंदाज ही देखने को मिलता है। लेकिन जब भी मौका मिलता है नुसरत शार्ट्स से लेकर बॉडी फिटिंग गाउन तक में नजर आ जाती हैं। हालांकि इस बार जब नुसरत भरूचा कैमरे के लेंस में कैद हुईं तो वो काफी सिंपल लुक में तैयार थीं। 

nushrat bharucha spotted in white kurta pajama did mistake with light color clothes
nushrat bharucha - फोटो : instagram

काम के सिलसिले में नजर आईं नुसरत ने इस आउटिंग के लिए सफेद रंग के कुर्ते के साथ पायजामे को मैच किया था। जिसके साथ वो कंधे पर स्लिंग बैग टांगे नजर आ रही थीं। सिंपल लेकिन एलिगेंट दिख रहे इस लुक में नुसरत ने जो कुर्ता चुना था वो कॉलर वाली डिजाइन का था। जबकि साथ में सिल्वर कलर की हील्स काफी खूबसूरत दिख रही थी। 

nushrat bharucha spotted in white kurta pajama did mistake with light color clothes
nushrat bharucha - फोटो : instagram

वहीं नुसरत का फंकी लुक वाला मास्क काफी शानदार था। जबकि बात करें मेकअप की तो नुसरत आंखों पर बिना मेकअप के ही नजर आईं। वहीं कर्ली बाल उनके लुक को खूबसूरत बना रहे थे। हालांकि नुसरत के इतने शानदार लुक में कुछ ऐसा दिखा जो लुक को बिगाड़ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
nushrat bharucha spotted in white kurta pajama did mistake with light color clothes
nushrat bharucha - फोटो : instagram

दरअसल, नुसरत ने सफेद रंग के कुर्ते का चुनाव किया था। जिसके नीचे वो लांग इनरवियर की जगह केवल ब्रा पहने दिखीं। ऐसे में कैमरे की चमक पड़ते ही वो नजर आ गया।

विज्ञापन
nushrat bharucha spotted in white kurta pajama did mistake with light color clothes
nushrat bharucha - फोटो : instagram

आमतौर पर एक्ट्रेस इस तरह की गलतियां नहीं करतीं। लेकिन आम लड़कियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। कि जब भी हल्के रंग के या फिर सफेद और कॉटन के कपड़ों का चुनाव करें तो इनरवियर के लिए लांग वियर जरूर चुनें। जिससे कि किसी भी मौके पर ऊप्स मोमेंट का सामना ना करना पड़े। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed