नुसरत जहां बंगाली फिल्मों की अदाकारा होने के साथ ही सांसद भी हैं। इस लॉकडाउन के बीच पूरा देश घर के अंदर रहने के लिए मजबूर है तो नुसरत जहां भी घर में समय बिता रही हैं। इस बीच वो अपने पति के लिए कुकिंग करते और केक बनाते नजर आ चुकी हैं। नुसरत अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो भी शेयर करती नजर आती रहती हैं। पिछले दिनों आईने के सामने मेकअप कर बैठी हुई नजर आईं नुसरत एक बार फिर बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही हैं। बंगाली लुक में तैयार नुसरत की इन तस्वीरों से नजरे हटाना भी मुश्किल हो रहा है। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें।
आईने के सामने बैठ इतरा रहीं नुसरत जहां, बंगाली लुक में दिखाया दिलकश अंदाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, नुसरत जहां अक्सर ही इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिनको देख फैंस उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं। वहीं बता दें कि बहुत से यूजर उन्हें ट्रोल करने का भी मौका नहीं छोड़ते हैं। हालांकि नुसरत के ऊपर इन बातों का कोई फर्क नहीं पड़ता है।
पिछले दिनों बंगाली नव वर्ष की बधाई देते हुए नुसरत ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो बंगाली लुक में काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। हाथों में गोल्डन कड़े और माथे पर लाल बिंदी लगाए नुसरत ने लाल रंग की खूबसूरत ड्रेस कैरी की है। जिस पर गोल्डन रंग का बार्डर बना हुआ है। रेड लिपस्टिक लगाए नुसरत शीशे के सामने खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं।
वहीं कुछ दिनों पहले भी नुसरत शीशे के सामने बैठ कर पोज देती नजर आ रही थीं। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था-'किसी को इंप्रेस करने के लिए तैयार मत हो, तैयार हो खुद को शीशे में देखने के लिए।' इन तस्वीरों में नुसरत के शीशे के सामने काफी सारे मेकअप के प्रोडक्ट रखे हैं। साथ ही नुसरत पूरे मेकअप में पोज दे रही हैं। काले रंग के टॉप को पहने उनका लुक काफी दिलकश नजर आ रहा है।
नुसरत लॉकडाउन के समय घर कुकिंग करते हुए समय बिता रही हैं। इस बात का सबूत है उनका वीडियो जिसमें वो मैंगो फ्रूट केक बनाते दिख रही हैं। लाल रंग की स्ट्राइप वाला सिंपल सा नाइट सूट पहने नुसरत काफी रिलैक्स नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
Cooking is love made visible ♥️ #QuarantineLife #DessertLife
A post shared by Nusrat (@nusratchirps) on