पुरुषों के वाॅर्डरोब में शर्ट होती ही है, वहीं आज कल महिलाओं के पास भी कोई न कोई शर्ट जरूर होती है। शर्ट पहनने में कंफर्टेबल और स्टाइलिश लुक देती है। लड़के शर्ट कैजुअल से फाॅर्मल वियर तक में कैरी कर सकते हैं। ऐसे में आपके पास कोई न कोई ऐसी शर्ट जरूर होती है, जिसे आप अधिक पहनना पसंद करते हैं। खास कर कपड़े नए हों तो कई मौकों पर आप उसे ही पहनते हैं। ऐसे में आपकी नई शर्ट जल्द ही पुरानी हो जाती है। हो सकता है कि शर्ट का रंग उतरने लगे या फिर शर्ट के बटन टूट जाएं या फिर शर्ट का काॅल खराब हो जाएं। अक्सर शर्ट में सबसे पहले उसका काॅलर ही खराब होता है। फिर वहीं शर्ट पहनने में खराब लगती है। आपकी पसंदीदा शर्ट को आप चाहकर भी नहीं पहन पाते और वार्डरोब के किसी कोने में या तो उसे रख देते हैं या फिर हटा देते हैं। अगर आप के पास भी कोई ऐसी शर्ट है जिसका काॅलर खराब हो गया हो तो उसे ठीक करने या नया जैसा करने के लिए कुछ ट्रिक्स हैं, जिसे अपनाकर आप दोबारा अपनी पुरानी शर्ट को पहन सकते हैं।
आज का फैशन टिप्स: पुरानी शर्ट को बनाना है नया जैसा तो आजमाएं ये तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन