क्रिकेट में अपने खेल का लोहा मनवा चुके हार्दिक पांड्या को आप जरूर जानते होंगे। अपने हरफनमौला प्रदर्शन और धाकड़ बल्लेबाजी के चलते हार्दिक पांड्या की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। इतना ही नहीं हार्दिक पांड्या को ओवर-द-टॉप स्टाइल के लिए भारतीय क्रिकेट का रणवीर सिंह भी कहा जाता है। अपने महंगे कपड़े और सामान के वजह से हार्दिक हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको उनकी एक महंगी शर्ट के बारे में बताएंगे, जिसकी कीमत में करीब 40 अच्छे शर्ट आ जाएंगे।
हार्दिक पांड्या की एक शर्ट कीमत में है 40 के बराबर, जानकर उड़ जाएंगे होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में ऑलराउंडर बल्लेबाज हार्दित पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो पेस्ट की है। इस फोटो में हार्दिक ने ऐसा पोज दिया है, जैसे वो किसी चीज को लेकर चिंतित हैं। इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि 'भगवान वहां हैं।' हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि वो इस पोस्ट के माध्यम से अपने फैंस के लिए पॉजटिव वाइब भेजना चाहते होंगे, जो खुद को घातक कोरोना वायरस से बचाने के लिए घरों में बंद हैं। लेकिन इस फोटो में उन्होंने जो शर्ट पहन रखी है उसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।
रीमैगिनेटेड स्ट्रीट स्टाइल वाला यह शर्ट दुनिया के महंगे ब्रांड में से एक 'ऑफ-व्हाइट' का है। शर्ट में एक नोकदार कॉलर, आधा बाजू, एक सामने बटन बन्धन, पीछे की ओर एक छोटा लोगो विवरण और सामने की ओर एक झरना प्रिंट है।
हार्दिक पांड्या के इस शर्ट की कीमत की बात करें तो इसकी मूल्य 40,000 रुपये के आसपास होगी। खैर इतने रुपये में तो आसानी से 40 ब्रांडेड शर्ट खरीद सकते हैं।
हार्दिक पांड्या जैसे-जैसे खेल में अपना पहचान बनाते जा रहे हैं उनकी कमाई भी बढ़ती जा रही है। कमाई के साथ-साथ उनका शौक भी बढ़ता जा रहा है।
A post shared by Hardik Pandya (@hardikpandya93) on