फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Onam 2025: ओणम के त्योहार में अपने लुक को दें साउथ इंडियन टच, ये टिप्स आएंगे काम

Tue, 26 Aug 2025 07:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 26 Aug 2025 07:54 AM IST
सार

Onam 2025: आज से ओणम का त्योहार शुरू हो रहा है। यदि आप भी ये त्योहार मनाती हैं तो इसमें अपना लुक खास रखें। यहां हम आपको उसके लिए खास टिप्स देने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Onam 2025 how to get ready in south indian look
ओणम के त्योहार में अपने लुक को दें साउथ इंडियन टच - फोटो : instagram
Onam 2025: आज से ओणम का त्योहार शुरू हो रहा है, जो न केवल केरल बल्कि पूरे भारत में सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया जाता है। ये त्योहार खुशहाली, समृद्धि और एकता का प्रतीक माना जाता है। फूलों की रंगोली, स्वादिष्ट ओणम पकवान, पारंपरिक नृत्य और परिधान, सब कुछ इस अवसर को बेहद खास बना देता है।


यदि आप भी ओणम मनाती हैं, तो इस बार अपने लुक को थोड़ा और खास बनाएं। पारंपरिक साउथ इंडियन टच के साथ आप अपने पहनावे में वो सौंदर्य और गरिमा जोड़ सकती हैं जो इस त्योहार की आत्मा को दर्शाता है। यहां हम आपके लिए लाए हैं कुछ आसान लेकिन असरदार स्टाइलिंग टिप्स, जिससे आप इस ओणम पर लगेंगी सबसे खास, सबसे अलग।
Onam 2025 how to get ready in south indian look
पहने कसावु साड़ी - फोटो : instagram
पहने कसावु साड़ी

ओणम दक्षिण भारत का त्योहार है, ऐसे में आपको इस दिन वहां की ही प्रसिद्ध कसावु साड़ी पहननी चाहिए। सफेद रंग की इस साड़ी गोल्डन बॉर्डर होता है, जिससे इसकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में ओणम के इस त्योहार पर यदि आप अलग दिखना चाहती हैं तो ऐसी ही कसावु साड़ी पहनें। ये देखने में कमाल की लगती है। 
Onam 2025 how to get ready in south indian look
पहन सकती हैं सिल्क की साड़ी भी - फोटो : instagram
पहन सकती हैं सिल्क की साड़ी भी

यदि आपके पास कसावु साड़ी नहीं है तो सिल्क की साड़ी तो अवश्य ही होगी। सिल्क की साड़ी तो हर महिला के पास होती है। ऐसे में आप ओणम के त्योहार में ऐसी सिल्क की साड़ी पहन सकती हैं। बस इसे पहनते समय ध्यान रखें ये काले-नीले रंग की न हो। क्योंकि पूजा में ये रंग नहीं पहने जाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Onam 2025 how to get ready in south indian look
गोल्ड ज्वेलरी है जरूरी - फोटो : instagram

गोल्ड ज्वेलरी है जरूरी

ओणम के त्योहार में यदि पारंपरिक लुक चाहिए तो कभी भी अलग स्टाइल की ज्वेलरी न पहनें, क्योंकि दक्षिण भारत में पूजा-पाठ के दौरान हमेशा गोल्ड की ज्वेलरी ही पहनी जाती है। अपने साड़ी लुक के साथ अगर आप टेंपल ज्वेलरी पहनेंगी तो आपका लुक सबसे प्यारा और रॉयल दिखेगा। 

विज्ञापन
Onam 2025 how to get ready in south indian look
बालों में लगाएं गजरा - फोटो : instagram

बालों में लगाएं गजरा

पारंपरिक लुक के लिए आपको बालों में गजरा लगाना बेहद जरूरी है। यदि बाल खुले रख रही हैं तो क्लिप की मदद से गजरा लगाएं, नहीं तो अगर जूड़ा बना रही हैं तब तो जूड़ा पिन की सहायता लेकर पूरे जूड़े को तस्वीर की तरह ही गजरे से कवर कर लें। गजरा आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed