{"_id":"6261468bb8e5272d4348415d","slug":"one-week-before-wedding-day-must-do-these-things-for-natural-glow-on-face","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bridal Care Tips: शादी को बचे हैं 7 दिन तो करें ये काम, दुल्हन वाले चेहरे पर दिखेगा गजब का नूर","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Bridal Care Tips: शादी को बचे हैं 7 दिन तो करें ये काम, दुल्हन वाले चेहरे पर दिखेगा गजब का नूर
शादी के दिन हर दुल्हन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए वो सारे जतन करती है। गहने, कपड़े से लेकर मेकअप हर चीज को परफेक्ट दिखने की पूरी कोशिश रहती है। मेहंदी, संगीत से लेकर शादी की हर रस्म में लड़की चाहती है कि उसका चेहरा चमकता रहे। इसके लिए वो काफी पहले से तैयारियां भी करना शुरू कर देती है। लेकिन खास दिन की तैयारी के लिए मेकअप और ज्वैलरी के साथ ही इन चीजों को भी करना जरूरी है। नहीं तो थकान और तनाव चेहरे पर साफ नजर आने लगेगी और शादी वाले दिन चेहरा फीका दिखेगा। तो चलिए जानें वो खास ब्यूटी रूटीन जो हर दुल्हन को शादी के कम से कम सात दिन पहले से तो शुरू कर ही देनी चाहिए।
2 of 5
bridal look
- फोटो : istock
शादी का मौका भले ही खुशियों भरा रहता है। लेकिन इसके साथ ही लड़की के मन में ढेरों सवाल चलते रहते हैं। जिसकी वजह से वो तनाव में आ ही जाती है। वहीं ये तनाव शादी वाले दिन तक चेहरे पर भी नजर आने लगता है। किसी भी तरह के अनचाहे तनाव को मन में ना पालें। साथ ही योग और मेडिटेशन की मदद से मन को शांत रखें। रोजाना सुबह के समय किया गया मेडिटेशन चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करेगा। तो रोजाना मात्र पंद्रह मिनट का ही सही पर मेडिटेशन जरूर करें।
3 of 5
bridal look
- फोटो : istock
शादी की तैयारियों के बीच ठीक से नींद नहीं पूरी होती। फिर शादी के फंक्शन और जश्न के बीच नींद कम हो जाती है। लेकिन दुल्हन बनने वाली हैे तो अपनी नींद का पूरा ख्याल रखें। कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लें। नींद पूरी होने से चेहरा फ्रेश और चमकदार दिखेगा। नहीं तो आंखों के आसपास काले घेरे दिखने लगेंगे। वहीं आखें भी थकी हुई दिखेंगी। जिससे चेहरे पर थकावट और फीकापन नजर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ब्राइडल टिप्स
- फोटो : instagram/sarya12
जंक फूड को कहें बॉय
शादी के एक सप्ताह पहले से ही बाहर के खाने को टाटा बॉय बोल दें। जंकफूड से पेट में गड़बड़ी की संभावना रहती है। जिसस चेहरे पर एक्ने और पिंपल निकल सकते हैं। इसलिए अपने खास शादी के दिन के कुछ दिन पहले से ही जंक फूड को ना खाएं।
विज्ञापन
5 of 5
bridal look
- फोटो : instagram
खुद को रिलैक्स करना है तो नींद और मेडिटेशन के साथ ही बालों में मसाज भी लें। बालों की स्कैल्प में ली गई मसाज ना केवल बालों की सेहत को दुरुस्त करती है। बल्कि इससे तनाव से भी मुक्ति मिलती है। इसलिए जैसे ही मौका मिले तो बालों में प्रोफेशनल हेयर मसाज लें। ये काफी असरदार है और इसका रिजल्ट भी आपको जरूर दिखेगा।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।