फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oscar 2024: ऑस्कर के रेड कार्पेट पर अभिनेत्री ने बॉडीकॉन ड्रेस में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Mon, 11 Mar 2024 11:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 11 Mar 2024 11:26 AM IST
सार

ऑस्कर 2024 के रेड कार्पेट पर अभिनेत्री वैनेसा हजेंस ने अपनी प्रेगनेंसी का एलान करके सभी को चौंका दिया। 

विज्ञापन
Oscar 2024 vanessa hudgens announces her pregnancy on oscar award video
वैनेसा हजेंस - फोटो : instagram/ Vanessa Hudgens

इस साल 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में किया गया था। एकेडमी अवॉर्ड्स को ही ऑस्कर अवॉर्ड भी कहते हैं। दुनिया भर के फिल्म जगत में ऑस्कर अवॉर्ड्स काफी सम्मानित अवॉर्ड माना जाता है। इस साल जिमी किमेल ने ही ऑस्कर अवॉर्ड का समारोह होस्ट किया। जो भी व्यक्ति फिल्म जगत से जुड़ा होता है, वो इस अवॉर्ड को पाने की चाहत जरूर रखता है। इस समारोह में दुनियाभर से लोग शिरकत को आए थे।



इसी क्रम में अमेरिकन अभिनेत्री वैनेसा हजेंस ने ऑस्कर के रेड कार्पेट पर अपनी प्रेगनेंसी का एलान किया। उनका गर्भवती लुक देखकर हर कोई हैरान था। उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की हैं, जिस पर लोग काफी प्यार लुटा रहे हैं। लोग उन्हें उनकी इस नई शुरुआत की बधाईयां भी दे रहे हैं। 

Oscar 2024 vanessa hudgens announces her pregnancy on oscar award video
वैनेसा हजेंस - फोटो : instagram/ Vanessa Hudgens

साझा की तस्वीरें

अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस वैनेसा हजेंस ने बीती साल ही दिसंबर में मेक्सिको के टुलम में मेजर लीग बेसबॉल आउटफील्डर कोल टकर से शादी की थी। ऑस्कर के रेड कार्पेट पर उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की। इससे पहले उन्होंने किसी को भी इस गुड न्यूज की भनक तक नहीं लगने दी थी। इस समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा था। 

Oscar 2024 vanessa hudgens announces her pregnancy on oscar award video
वैनेसा हजेंस - फोटो : instagram/ Vanessa Hudgens

प्रेगनेंसी लुक था खास 

एक्ट्रेस ने इस खास दिन के लिए अपने लुक को काफी खास रखा था। वो रेड कार्पेट पर लोगों को ये गुड न्यूज देना चाहती हैं, इसके लिए उन्होंने ब्लैक रंग का बॉडीक\न गाउन पहना था। ये गाउन फुल स्लीव का था, और बिल्कुल प्लेन था। बॉडीकॉन होने की वजह से इस गाउन में उनका बेबी बंप काफी क्यूट दिख रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Oscar 2024 vanessa hudgens announces her pregnancy on oscar award video
वैनेसा हजेंस - फोटो : instagram/ Vanessa Hudgens

ग्लॉसी था मेकअप

अपने इस खास दिन को और खास बनाने के लिए उन्होंने ग्लॉसी न्यूड मेकअप चुना था। डार्क आईमेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। एक्ट्रेस ने अपनी लिपस्टिक को भी काफी ग्लॉसी ही रखा था। 

विज्ञापन
Oscar 2024 vanessa hudgens announces her pregnancy on oscar award video
वैनेसा हजेंस - फोटो : instagram/ Vanessa Hudgens

कैसा था पूरा लुक

अपने इस लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए उन्होंने आधे बालों की पोनीटेल बनाते हुए बालों को कर्ल किया था। इसके साथ ही लंबे नाखून, उंगलियों में अंगूठियां, कानों में ईयररिंग और गले में डायमंड का सेट उनके ऑल ब्लैक लुक को खास बना रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed