सब्सक्राइब करें

सही ब्रेस्ट शेप के लिए जरूरी है पैडेड ब्रा, परफेक्ट फिगर के साथ मिलेगा आत्मविश्वास

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 24 May 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
padded bra myths and its usefulness for every women
- फोटो : pixabay

महिलाओं के लिए किसी भी कपड़े के साथ ही सबसे जरूरी होती है ब्रा। जिसे वो सहज महसूस करने और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए पहनती हैं। वहीं, एक सही ब्रा किसी भी कपड़े को परफेक्ट स्टाइल देने के लिए काफी होती है। अगर आपकी ब्रा का साइज गलत है या आपने गलत ब्रा पहन ली तो फिर सारी ड्रेसिंग स्टाइल बिगड़ जाती है। साथ ही सबके सामने शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। तो अगर खुद को ऐसी किसी भी परिस्थिति में फंसता नहीं देखना चाहती हैं तो एक सही ब्रा का चुनाव करना बहुत जरूरी है। वैसे तो ब्रा बहुत तरीके की होती है लेकिन पैडेड ब्रा की बात सबसे अलग है। पैडेड ब्रा के बारे में बहुत सारी महिलाओं को गलतफहमियां रहती है। तो आगे की स्लाइड में जानिए क्यों सही साइज के लिए पैडेड ब्रा जरूरी है।



 
Trending Videos
padded bra myths and its usefulness for every women
किसे पहननी चाहिए पैडेड ब्रा

आजकल बाजार में बहुत सारी ब्रा मिलती हैं। लेकिन पैडेड ब्रा लगभग हर लड़की की वॉर्डरोब में जरूर होनी चाहिए। बहुत सारी लड़कियों को लगता है कि ये ब्रा केवल उन महिलाओं के लिए है जिसके ब्रेस्ट का साइज छोटा है। लेकिन ऐसा नही है ये ब्रा केवल स्तनों को बड़ा दिखाने के लिए ही नहीं पहनी जाती बल्कि ये कंफर्टेबल दिखने के लिए भी पहनी जाती है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
padded bra myths and its usefulness for every women
- फोटो : pixabay

बाजार में दो तरह की पैडेड ब्रा मिलती है। एक जो छोटे स्तनों के लिए होती है और दूसरी जो बड़े स्तनों के लिए होती है। इस तरह की ब्रा में पतले पैड लगे होते हैं। जिसे बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाएं आसानी से पहन सकती हैं।


 
padded bra myths and its usefulness for every women
निप्पल कवर करती है ब्रा

बहुत सारी महिलाएं ऐसा कपड़ा पहनती हैं जिसमें से निप्पल का शेप दिखने लगता है जो कई बार शर्मिंदगी का कारण बनता है। ऐसे में पैडेड ब्रा बेहद काम की है। इसे पहनने से वेस्टर्न ड्रेस में भी इस तरह की मुश्किलों से बचा जा सकता है।



 
विज्ञापन
padded bra myths and its usefulness for every women
- फोटो : facebook
सही साइज की ब्रा

पैडेड ब्रा को खरीदते समय ध्यान रखना चाहिए कि इसका साइज सही हो। क्योंकि अगर आपने ब्रेस्ट साइज से बड़े साइज की ब्रा खरीद ली तो ये किसी काम की नहीं होगी क्योंकि इसकी फिटिंग सही नहीं आएगी और अगर ब्रेस्ट का साइज बड़ा है और आपने गलत साइज की ब्रा पहन ली तो पूरा लुक भद्दा दिख सकता है। इसलिए हमेशा सही साइज की पैडेड ब्रा का चुनाव आपको स्टाइलिश दिखाने के साथ ही कपड़ों के प्रति कॉन्फिडेंट दिखाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed