{"_id":"62af1abf4fd89c61c968a22d","slug":"parineeti-chopra-look-elegant-royal-in-manish-malhotra-blue-saree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parineeti Chopra Saree Look: परिणिती चोपड़ा का क्लासी लुक देख हो जाएंगे इंप्रेस, फैंस भी कर रहे जमकर तारीफ","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Parineeti Chopra Saree Look: परिणिती चोपड़ा का क्लासी लुक देख हो जाएंगे इंप्रेस, फैंस भी कर रहे जमकर तारीफ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sun, 19 Jun 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
Link Copied
परिणिती चोपड़ा अपने रॉयल लुक से अक्सर लोगों को इंप्रेस कर लेती हैं। फिर वो चाहे वेस्टर्न आउटफिट में रेडी हों या फिर देसी लुक में, मिस चोपड़ा अपनी स्टाइल में क्लासी टच देना नहीं भूलती। तभी तो हर कोई उनके लुक का फैन हो जाता है। परिणिती चोपड़ा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने साड़ी लुक की तस्वीरें साझा की है। जिसमे वो बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
Trending Videos
2 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
मिस चोपड़ा ने इंस्टाग्राम इन तस्वीरों को साझा किया है। जिसमे वो नीले रंग की ऑर्गेंजा सिल्क की साड़ी पहने रेडी हैं। मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से ली गई इस साड़ी के बॉर्डर पर मैचिंग के नीले धागों का वर्क किया गया है। वहीं इस साड़ी संग बिल्कुल मैचिंग का ब्लाउज ऐड है। जिस पर भी हैवी थ्रेड वर्क किया गया है। परिणिती चोपड़ा ने बैकलेस डिजाइन के स्लीवलेस ब्लाउज संग साडी को मैच किया है। जिसमे पूरा लुक क्लासी दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
वहीं बात करें एक्सेसरीज और मेकअप की तो सिल्वर कलर के ड्रापलेट्स इस साड़ी के साथ काफी ज्यादा मैच कर रहे हैं। जबकि स्मोकी आईज और ब्राउन लिपस्टिक के साथ सेंटर पार्टेड हेयरस्टाइल पूरे लुक में चार्म ऐड कर रही है। जिसमे परिणिती चोपड़ा रॉयल लुक में रेडी दिख रही हैं। हालांकि ये पहला मौका नही है। जब परिणिती चोपड़ा के साड़ी सलेक्शन और स्टाइल की तारीफ हो रही है।
4 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
इससे पहले ब्लैक कलर की सिकुइन वर्क वाली साड़ी संग लैस डिटेलिंग वाले फुल स्लीव ब्लाउज में रेडी परिणिती चोपड़ा का लुक भी फैंस को काफी पसंद आया था। वहीं एक बार फिर यूजर्स उनकी ब्लू साड़ी में रॉय लुक देख इंप्रेस हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
parineeti chopra
- फोटो : instagram
परिणिती चोपड़ा इन दिनों अपने सफाई संदेश की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। परिणिती चोपड़ा ने स्कूबा डाइविंग के साथ ही समुद्र की सफाई भी की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वो स्कूबा डाइविंग के साध ही प्लास्टिक का कचरा समुद्र से कलेक्ट करते दिख रही हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।