{"_id":"64606c52bcd0e07dee040eea","slug":"parineeti-chopra-raghav-chadha-engagement-look-see-photos-2023-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Parineeti Raghav Engagement Look : सगाई में दिखा परिणीति और राघव का रॉयल लुक, आउटफिट की हो रही तारीफ","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Parineeti Raghav Engagement Look : सगाई में दिखा परिणीति और राघव का रॉयल लुक, आउटफिट की हो रही तारीफ
Parineeti-Raghav Engagement Look : इतने दिन के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई हो गई। काफी लंबे समय से दोनों की सगाई की बातें चल रहीं थीं। अदाकारा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा की सगाई दिल्ली में धूमधाम से हुई। इस कार्यक्रम में कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं। बीती शाम जैसे ही दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सगाई की फोटोज अपलोड की, लोगों ने उस पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया।
हर कोई राघव और परिणीति की फोटोज पर कमेंट करके उन्हें बधाई दे रहा था। सगाई के बाद दोनों ने मीडिया के सामने आकर जमकर पोज भी दिए। दोनों सगाई के आउटफिट में काफी प्यारे लग रहे थे। दोनों ने बेहद ही लाइट रंग का आउटफिट पहना था, जिसमें उनका लुक काफी रॉयल लग रहा था। अगर आप इनके आउटफिट के बारे में जानना चाहते हैं तो इस लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
एक्ट्रेस ने बीती शाम सगाई की फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि, 'जिस पल का मुझे इंतजार था... और मैंने हां कह दी'। तस्वीरों के आने के बाद लोग कपल को बधाई देने लगे। दोनों ने सगाई के दिन पेस्टल रंग के आउटफिट पहन कर मैचिंग की थी। सगाई में दोनों का ही लुक काफी रॉयल लग रहा था।
अपनी सगाई के लिए एक्ट्रेस ने इस आईवरी कलर के पैंट सूट को चुना था। इस आउटफिट को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। एक्ट्रेस की सगाई वाली ड्रेस पर काफी हैवी एंब्रायडरी की गई थी। जिस वजह से इसका लुक बेहद प्यारा लग रहा था। परिणीति ने जो दुपट्टा कैरी किया था, उस पर भी हैवी एंब्रायडरी वर्क किया गया था। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने हैवी ज्वेलरी पहनी थी। एक्ट्रेस ने सगाई के दिन ग्लोसी मेकअप कैरी किया था।
वहीं अगर बात करें राघव के लुक की तो आप सांसद राघव चड्ढा भी आईवरी कलर की अचकन ड्रेस में दिखाई दिए। इस लुक में वो बेहद ही स्मार्ट लग रहे थे। राघव चड्ढा की ड्रेस को उनके अंकल पवन सचदेवा ने डिजाइन किया है।
इस सेरेमनी के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए कईं तस्वीरें शेयर की। परिणीति चोपड़ा को राघव ने सगाई में एक सटल सॉलिटेयर पहनाया था। वहीं एक्ट्रेस ने आप सांसद को गोल्ड बैंड पहनाया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।